एक्सप्लोरर

IND vs PAK: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों से जुड़े 10 रोचक फैक्ट्स

IND vs PAK Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में 15वीं बार भिड़ंत होने जा रही है. दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे टकराएंगी.

Asia Cup 2022: यूएई में हो रहे एशिया कप (Asia Cup 2022) में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को भिड़ंत होनी है. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा. इससे पहले यह दोनों टीमें एशिया कप में 14 बार भिड़ चुकी हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 13 बार 50-50 ओवर के मुकाबले हुए हैं, जबकि एक मैच टी20 फॉर्मेट में हुआ है. इन सभी मुकाबलों के 10 सबसे ज्यादा रोचक स्टेट्स क्या रहे हैं? यहां पढ़ें..

1. भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले तीनों मुकाबले जीते हैं. भारत ने फरवरी 2016 में टी20 फॉर्मेट में हुए एशिया कप में पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी थी. इसके बाद सितंबर 2018 में हुए दोनों मुकाबलों (वनडे फॉर्मेट) में भी भारत को जीत मिली थी. 

2. पाकिस्तान ने आखिरी बार मार्च 2014 में भारत के खिलाफ एशिया कप में जीत दर्ज की थी. पाकिस्तान ने यह मैच दो गेंद बाकी रहते एक विकेट से जीता था. शाहिद अफरीदी ने आर अश्विन के ओवर में दो छक्के जड़कर पाक टीम को मैच में जीत दिलाई थी.

3. 27 फरवरी 2016 को हुए मैच में पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ महज 83 रन पर ऑलआउट हो गई थी. यह एशिया कप में पाक टीम का भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर है.

4. पाकिस्तान ने अब तक एशिया कप में तीन बार भारत के खिलाफ 300+ का स्कोर बनाया है. पाक टीम का सर्वोच्च स्कोर 329 रन रहा है. वनडे फॉर्मेट में यह स्कोर बने हैं.

5. विराट कोहली ने 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन की पारी खेली थी. एशिया कप में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया यह सर्वोच्च स्कोर है.

6. पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद हफीज (105) और नासिर जमशेद (112) ने 18 मार्च 2012 को भारत के खिलाफ एशिया कप के मैच में पहले विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की थी. यह एशिया कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है.

7. भारत के अरशद अय्युब ने एशिया कप में 31 अक्टूबर 1988 को पाकिस्तान के खिलाफ 21 रन देकर 5 विकेट झटके थे. यह अब तक किसी भारतीय गेंदबाज का एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बना हुआ है.

8. रोहित शर्मा ने अब तक एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 61.16 की बल्लेबाजी औसत और 92.44 की स्ट्राइक रेट से 367 रन बनाए हैं. वह एशिया कप में पाक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

9. पाकिस्तान के आकिब जावेद ने 7 अप्रैल 1995 को भारत के खिलाफ एशिया कप मैच में 19 रन देकर 5 विकेट झटके थे. यह एशिया कप में किसी पाक गेंदबाज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.

10. एशिया कप में अक्टूबर 1988 और अप्रैल 1995 में हुए भारत-पाक मैचों में एक भी छ्क्का नहीं लगा था.

यह भी पढ़ें..

Watch: रियल मैड्रिड को अलविदा कहते वक्त रो पड़े कासेमीरो, 550 करोड़ में हुआ है इस दिग्गज का ट्रांसफर 

World Cup 2023: शिखर धवन और विराट कोहली के लिए खतरे की घंटी है शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़े दे रहे गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget