एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: आज से एशिया कप का होगा आगाज़, पहले मैच में इन दो टीमों की होगी भिड़ंत

SL vs AFG: आज शाम 7.30 बजे श्रीलंका-अफगानिस्तान के मैच के साथ ही एशिया कप 2022 का आगाज़ होगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

Asia Cup 2022, AFG vs SL: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज शाम से एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का आगाज़ हो रहा है. पहले मुकाबले में श्रीलंका और अफगानिस्तान (SL vs AFG) आमने-सामने होंगे. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें टी20 क्रिकेट में इस वक्त बराबरी की टक्कर वाली हैं. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है. 

श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका के हाथ में है, वहीं अफगानिस्तान की कप्तानी की जिम्मेदारी मोहम्मद नबी के कंधों पर होगी. इन दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक टी-20 मैच खेला गया है. इसमें श्रीलंका को जीत मिली थी. यह मुकाबला साल 2016 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था. हालांकि पिछले कुछ सालों में अफगानिस्तान की टीम ने टी20 क्रिकेट में खुद को बहुत बेहतर किया है. अफगानिस्तान के पास क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट के कई स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं.

पिच और मौसम का मिजाज: दुबई में इस वक्त काफी गर्मी है. हालत यह है कि विकेट पर नमी बनाए रखने के लिए उसे धूप से बचाना पड़ रहा है. इसके लिए दोपहर में विकेट पर कवर बिछाए जाते हैं. पिछले कुछ दिनों से यहां रात को भी औंस नजर नहीं आ रही है. ऐसे में कहा जा सकता है कि टॉस का महत्व यहां इतना ज्यादा नहीं रहने वाला है. इसके साथ ही विकेट बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए बराबर मदद उपलब्ध करा सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनुष्का गुनाथिलाका, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजय डीसिल्वा/अशेन बंदारा, दासुन शनाका (कैप्टन), वानिंदु हसारंगा, चामिका करुणारत्ने, महीष तिक्षणा, मथीषा पाथिराना, दिलशान मधुशंका.  

अफगानिस्तान: हजरतउल्ला जाज़ई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), सामीउल्लाह शिनवारी, राशिद खान, करीम जानत, नवीन उल-हक, मुजीब उर-रहमान, नूर अहमद.

15 दिन तक चलेगा एशिया कप का रोमांच
एशिया कप में दो ग्रुप में तीन-तीन टीमें रखी गई हैं. यहां हर टीम ग्रुप में 2-2 मैच खेलेगी. इसके बाद दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-4 राउंड में पहुंचेंगी. यहां एक टीम को अन्य तीन टीमों से एक-एक मैच खेलना होगा. यहां टॉप-2 रहने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस तरह 15 दिन के अंदर कुल 13 मैच खेले जाएंगे. यह सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट होंगे. मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर भी देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें..

Watch: रियल मैड्रिड को अलविदा कहते वक्त रो पड़े कासेमीरो, 550 करोड़ में हुआ है इस दिग्गज का ट्रांसफर 

World Cup 2023: शिखर धवन और विराट कोहली के लिए खतरे की घंटी है शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़े दे रहे गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget