एक्सप्लोरर

BREAKING: चोटिल होकर एशिया कप से बाहर हुए पांड्या, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल

हार्दिक पांड्या के एशिया कप से बाहर होने के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है.

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ही भारतीय टीम के लिए बेहद खराब खबर आई है. टीम इंडिया के स्टार ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या, टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर और स्पिनर अक्षर पटेल चोटिल होकर एशिया कप 2018 से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने अपने सोशल हैंडल पर ट्वीट कर इसका एलान किया. 

हालांकि आपकी भरोसेमेंद वेबसाइट वाह क्रिकेट ने बीसीसीआई के ऑफीशियल अनाउंसमेंट से पहले ही आपको इस खबर के बारे में जानकारी दे दी थी कि इन तीनों खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद लंबे समय से शॉर्टर फॉर्मेट से बाहर चल रहे रविन्द्र जडेजा की वनडे टीम में वापसी हो रही है.

पांड्या, शार्दुल और अक्षर पटेल के बाहर होने के बाद उनके रिपलेस्टमेंट के तौर पर रविन्द्र जडेजा, सिद्धार्थ कौल और दीपक चाहर को दुबई भेजा जा रहा है. 

शार्दुल ठाकुर को उनकी जांघ के पास के हिस्सा में चोट लगी है. वहीं अक्षर पटेल अंगूठे की चोट से परेशान हैं. टीम इंडिया के लिए ये खबर निराश करने वाली है क्योंकि इससे पहले हार्दिक पांड्या भी कमर की चोट की वजह से एशिया कप से बाहर हो गए हैं. 

BREAKING: चोटिल होकर एशिया कप से बाहर हुए पांड्या, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल

शार्दुल ठाकुर एशिया कप के पहले मुकाबले में हॉंग कॉंग के खिलाफ खेले थे. जिसमें उन्होंने 41 रन देकर कोई भी विकेट नहीं चटकाया था. बीते दिन शार्दुल को पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खिलाया गया था क्योंकि वो पूरी तरह से फिट नहीं थे.

वहीं अक्षर पटेल को इस टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

रविन्द्र जडेजा पिछले लंबे समय से सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं. जडेजा आखिरी बार साल 2017 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में खेले थे. 

जबकि चाहर ने इसी साल इंग्लैंड में टी20 सीरीज़ में भारत के लिए अपना डेब्यू किया था. जसप्रीत बुमराह के आयरलैंड में चोटिल होने की वजह से उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया था. हाल ही में वो चार देशों की सीरीज़ में भी भारत ए टीम का हिस्सा थे.

लेकिन टीम इंडिया में उनके शामिल होने की खबर से अब वो विजय हज़ारे ट्रॉफी में राजस्थान टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे. इसी साल आईपीएल में सीएसके के लिए खेलते हुए चाहर ने 10 विकेट चटकाए थे.

वहीं तेज़ गेंदबाज़ सिद्धार्थ कौल ने इसी साल लॉर्ड्स में अपना डेब्यू किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget