एक्सप्लोरर

BLOG: स्पिनर्स को लेकर हर टीम की तैयारी है खुफिया

आमतौर पर दुनिया भर की क्रिकेट टीमें एक दूसरे से इतना तो खेलती ही हैं कि उनकी रणनीतियों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता.

आमतौर पर दुनिया भर की क्रिकेट टीमें एक दूसरे से इतना तो खेलती ही हैं कि उनकी रणनीतियों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता. उस पर से दुनिया भर की पिचों का मिजाज भी अब टीमों के रणनीतिकारों को मालूम ही रहता है. विरोधी टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर भी ज्यादा माथापच्ची करने की जरूरत नहीं पड़ती है. ऐसे में वास्तविकता यही है कि मैदान में उतरने वाली दोनों टीमें 90 फीसदी से ज्यादा इस बात का आंकलन कर चुकी होती हैं कि विरोधी टीम उनके खिलाफ किस रणनीति से मैदान में उतरेगी.

टीमों के साथ सपोर्ट स्टाफ में रहने वाले वीडियो ‘एनालिस्ट’ भी इस काम में अपने कप्तानों की मदद करते हैं. ये सबकुछ इतना ज्यादा तय ‘पैरामीटर्स’ पर चल रहा है कि क्रिकेट फैंस के लिए भी बहुत सारी बातें अब छुपी नहीं हैं. हां, लेकिन इस बार का एशिया कप थोड़ा चौंका रहा है. अलग अलग टीमों के कप्तानों ने एक दूसरे के खिलाफ क्या रणनीति बनाई है ये तो नहीं मालूम लेकिन आम क्रिकेटप्रेमी थोड़ा ‘कन्फ्यूज’ है कि आखिर टीमें किस तरह का प्लेइंग 11 मैच में उतारने का मन बना रही हैं.

हर टीम ने अपने खिलाड़ियों को चुनते वक्त एक अलग किस्म की सोच दिखाई है. खास तौर पर स्पिनर्स को लेकर ये सोच बहुत ही ज्यादा भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है. आप भी समझिए कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं?

स्पिनर्स को लेकर भ्रम की स्थिति क्यों
जब से लाहौर में श्रीलंका की टीम पर हमला हुआ पाकिस्तान की टीम का होमग्राउंड एक तरह से दुबई है. अंतर्राष्ट्रीय टीमें पाकिस्तान जाने से कतराती हैं तो पाकिस्तान दुबई में उन टीमों के खिलाफ खेला करता है. लिहाजा किसी दूसरी टीम के मुकाबले दुबई के मैदानों की पिचों को पाकिस्तानी सबसे बेहतर समझते हैं. बावजूद इसके पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप के लिए अपनी टीम में सिर्फ एक स्पिनर को शामिल किया है. अलबत्ता वो चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरने को तैयार है.

पाकिस्तान से ठीक उलट भारतीय टीम में तीन स्पिनर शामिल हैं. यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल तीनों टीम इंडिया में हैं.

तीसरी प्रमुख टीम श्रीलंका है. श्रीलंका की टीम अपने मिस्ट्री स्पिनर अकीला धनंजय के साथ इस टूर्नामेंट में गई है. हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्होंने अकीला धनंजय को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया. बांग्लादेश की टीम में शाकिब अल हसन बतौर स्पिनर शामिल हैं. इसके अलावा मोसादिक हुसैन भी खेल रहे हैं. 

BLOG: स्पिनर्स को लेकर हर टीम की तैयारी है खुफिया

एशियाई स्पिनर्स की बात चल रही है तो मौजूदा सबसे खतरनाक स्पिनर की भी चर्चा होनी चाहिए. अफगानिस्तान की टीम में राशिद खान शामिल हैं. राशिद के अलावा मुजीब उर रहमान भी हैं. इसके अलावा आपको ये जानकर ताज्जुब होगा कि अफगानिस्तान की टीम में आधा दर्जन स्पिनर और हैं. राशिद खान आईसीसी की वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग्स में इस समय दूसरे नंबर के गेंदबाज हैं.

एशियाई पिचों पर स्पिनर्स रहेंगे कारगर
एशियाई पिचों पर इस मौसम में स्पिनर्स कारगर रहते हैं. दुबई में यूं भी गर्मी ज्यादा होती है. इसलिए वहां की पिचें स्पिन गेंदबाजों को और ज्यादा ‘सूट’ करती हैं. उन्हें पिच से मिलने वाला घुमाव ‘एक्सट्रा’ मदद करता है. भारतीय टीम पिछले काफी समय से दो स्पिनर के साथ मैदान में उतर रही है. चहल और यादव भले ही एक जैसी गेंदबाजी करते हैं लेकिन दोनों का ‘ऐक्शन’ अलग अलग है, रणनीति अलग अलग है. दोनों ही गेंदबाजों ने हाल के दिनों में भारत को फटाफट क्रिकेट में कामयाबी भी दिलाई है.

इस टूर्नामेंट में भारत का सबसे बड़ा मैच पाकिस्तान के खिलाफ है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इसलिए भी स्पिनर्स के रोल को देखने में मजा आएगा क्योंकि जैसा हमने शुरू में बताया था पाकिस्तान सिर्फ एक स्पिन गेंदबाज को लेकर टूर्नामेंट में उतरा है. कुल मिलाकर जैसे जैसे एशिया कप आगे बढ़ेगा वैसे वैसे स्थिति साफ होगी कि इस सीजन में स्पिन गेंदबाजों पर कप्तानों के ऐतबार का उन्हें फायदा हो रहा है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget