एक्सप्लोरर

राहुल को उम्मीद, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ी ऑर्डर को तहस-नहस करेंगे अश्विन

 


 


 


राहुल को उम्मीद, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ी ऑर्डर को तहस-नहस करेंगे अश्विन

बेंगलुरू: भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने उम्मीद जतायी कि उनका मुख्य ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इस पिच पर नाथन लियोन के प्रदर्शन की बराबरी करने में सफल रहेगा जो पहले दिन से ही खराब होनी शुरू हो गयी.


 


लियोन ने 50 रन देकर आठ विकेट हासिल किये जिससे भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन पहली पारी में महज 189 रन पर सिमट गयी, लेकिन राहुल डटे रहे.


 


राहुल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘हम जानते हैं कि ऐश(अश्विन) शीर्ष स्तरीय गेंदबाज हैं और एक बार वह एक दो विकेट हासिल कर लेगा तो लय में आ जायेगा, तब वह आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लाइन अप को तहस नहस कर देगा, हमें इसका पूरा भरोसा है.’’ राहुल ने यह भी कहा कि रविंद्र जडेजा भी उपयोगी साबित हो सकते हैं, अगर वह पिच का इस्तेमाल उतनी ही प्रभावशाली तरीके से करें जैसा लियोन ने किया.


 


उन्होंने कहा,‘‘जडेजा को आज इतनी ज्यादा गेंदबाजी करने को नहीं मिली लेकिन लियोन की तरह वह भी बायें हाथ के बल्लेबाजों को ऑफ स्टंप से बाहर काफी गेंदबाजी कर सकता है. अगर वह ऐसी गेंदबाजी करेगा तो उसे काफी विकेट भी मिलेंगे.’’ राहुल ने कहा कि दरारें शुरू हो गयी हैं और इस विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल ही होगा.


 


उन्होंने कहा कि विकेट काफी कुछ उसी तरह का है जैसा कि उन्हें रणजी ट्राफी मैचों में कर्नाटक के लिये खेलने को मिलता था लेकिन घरेलू मैचों के दौरान दरारें इतनी जल्दी नहीं पड़ती. 


 


राहुल ने कहा,‘‘मुझे लगता है कि यह उसी तरह का विकेट है जैसा कि हमें रणजी ट्राफी में मिलता है. शायद दरारें दूसरे या तीसरे दिन के अंत में शुरू होती हैं. लेकिन यहां विकेट काफी सूखा था और दरारें काफी ज्यादा थीं.’’ यह युवा खिलाड़ी 100 रन बनाने से चूक गया. उनके कंधे में थोड़ी परेशानी थी लेकिन उन्होंने कहा कि चिकित्सा के लिये ब्रेक लेने का कोई मतलब नहीं था.


 


उन्होंने कहा,‘‘उस समय चिकित्सीय उपचार से मुझे ज्यादा फायदा नहीं होता. इसलिये मैंने खेलना जारी रखने के बारे में सोचा और कुछ शॉट खेलने की कोशिश की जो मेरे लिये फायदेमंद नहीं रहा.’’




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget