एक्सप्लोरर

अश्विन गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाज की तरह सोचता है: पुजारा

अश्विन गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाज की तरह सोचता है: पुजारा

हैदराबाद: चेतेश्वर पुजारा को लगता है कि रविचंद्रन अश्विन इसलिये इतना शानदार गेंदबाज है क्योंकि वह बल्लेबाज जैसा सोचता है तथा पिच पर दरारों के शुरू होने और टर्न बढ़ने से उनकी बांग्लादेश के खिलाफ वर्तमान टेस्ट मैच अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है.

अश्विन ने सबसे कम मैचों में 250 टेस्ट विकेट हासिल करने की उपलब्धि पूरी की, उन्होंने दूसरी पारी में अच्छी गेंदबाजी की.

पुजारा ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘शायद वह (अश्विन) किसी भी प्रतिद्वंद्वी टीम के लिये सबसे मुश्किल स्पिनर है. टीम अब योजना बनाती हैं कि वे किस तरह से अश्विन का सामना करेंगी. मैं उन्हें 250 विकेट हासिल करने के लिये बधाई देता हूं. उनकी सोच ऐसी है कि वह बल्लेबाज के तौर पर सोचता है कि उसकी कमजोरी क्या है और उसे किस लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करनी चाहिए. मुझे लगता है कि यह उसका अनुभव है जो उसे इस टीम का एक मुख्य गेंदबाज बनाता है. ’’

पहली पारी में अश्विन ने दो विकेट हासिल करने के लिये करीब 100 रन लुटाये लेकिन पुजारा ने कहा कि उन्हें बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की भूमिका दी गयी थी.

उन्होंने कहा, ‘‘वह (अश्विन) समझता है कि ऐसे भी हालात होंगे जिसमें उसे कसी गेंदबाजी करनी होगी. अगर आप पहली पारी में देखो तो उसने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया. उसने एक रणनीति के तहत गेंदबाजी की. ऐसे भी कुछ मौके होंगे, जब वह विकेट हासिल नहीं कर सकता. लेकिन इस भारतीय टीम की सबसे बढ़िया चीज यही है कि हम बतौर इकाई गेंदबाजी करते हैं, हम ज्यादातर साझेदारी में गेंदबाजी करते हैं. अश्विन ऐसा गेंदबाज है जो विकेट झटकता है और जडेजा बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की भूमिका निभाता है. कभी कभार अश्विन को बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकने की भूमिका निभानी होती है और उसने पहली पारी में ऐसा किया. ’’

पुजारा ने कहा कि विकेट से अब टर्न मिल रहा है जिसकी उन्होंने तीसरे दिन के बाद से उम्मीद की थी. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि गेंद ने अब टर्न लेना शुरू कर दिया है. विकेट थोड़ा धीमा है लेकिन अब इस पर दरार शुरू हो गयी हैं और इससे कल स्पिनरों को और अधिक मदद मिलनी चाहिए. हमने तीसरे दिन से ही गेंद के टर्न लेने की उम्मीद की थी. लेकिन इसने तीसरे दिन की तुलना में चौथे दिन से टर्न लेना शुरू किया है. इसलिये श्रेय गेंदबाजों को जाता है. यह आसान विकेट नहीं था. आपको काफी धर्य की जरूरत थी. उन्हें (गेंदबाजों) को विपक्षी टीम को आउट करने के लिये काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. ’’ पुजारा को उम्मीद है कि बांग्लादेश के अंतिम सात विकेट अगले दो सत्र में हासिल कर लिये जा सकेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हम ये सात विकेट जितना जल्दी हो सकें, हासिल कर लेंगे. उन्होंने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन यह हमारे गेंदबाजों के लिये मुश्किल स्थिति थी, मैं अपने गेंदबाजों की आलोचना नहीं करना चाहता. हमें उम्मीद है कि हम अगले दो सत्र के अंदर ये सात विकेट हासिल कर लेंगे. ’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget