एक्सप्लोरर

INDvsWI: अश्विन की फिरकी ने टीम इंडिया को दिलाई एशिया के बाहर सबसे बड़ी जीत

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (83-7) की बेहतरीन फिरकी की मदद से सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविवार को वेस्टइंडीज को एक पारी और

INDvsWI: अश्विन की फिरकी ने टीम इंडिया को दिलाई एशिया के बाहर सबसे बड़ी जीत

नॉर्थ साउंड (एंटिगा): टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. एंटिगा के  सर विवियन रिचर्ड्स मैदान में हुए पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को 92 रन से हराकर एशिया के बाहर सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है. अश्विन की धमाकेदार गेंदबाज़ी की बगदौलत भारतीय टीम ने दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम 231 रन पर ढेर मैच को चौथे दिन ही टीम इंडिया की झोली में डाल दिया. 


भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (83-7) की बेहतरीन फिरकी की मदद से सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच को अपने नाम कर लिया है. भारत ने गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विराट कोहली (200) और रविचंद्रन अश्विन (113) की बेहतरीन पारियों की मदद से अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 566 रनों पर घोषित कर दी थी.


कोहली कप्तान के तौर पर विदेश में दोहरा लशतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं. साथ ही वह कप्तान के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले विश्व के तीसरे बल्लेबाज हैं.


इसके बाद उसने उमेश यादव और मोहम्मद समी के चार-चार विकेटों की मदद से मेजबान टीम की पहली पारी 243 रनों पर सीमित करते हुए उसे फॉलोऑन के लिए मजबूर किया था.


फालोआन करते हुए मेजबान टीम अश्विन की फिरकी में फंसकर 78 ओवरों में 231 रनों पर सिमट गई. अश्विन ने इस पारी में सात विकेट लिए. अश्विन के मैन ऑफ द मैच चुना गया.


दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के लिए कार्लोस ब्राथवेट ने सबसे अधिक नाबाद 51 रन बनाए. ब्राथवेट ने देवेंद्र बीशू (45) के साथ दसवें विकेट के लिए 95 रन जोड़ते हुए भारत को जीत के लिए लम्बा इंतजार कराया.


एक समय भारत ने 132 रनों पर मेजबान टीम के आठ विकेट झटक लिए थे लेकिन बीशू और ब्राथवेट ने लंगर डालकर खेल को चायकाल तक खींचा.


इसके बाद हालांकि अश्विन ने एक ही ओवर में पहले बीशू और फिर शेनान गेब्रियल को आउट कर भारत की पारी की जीत पक्की की.


बीशू और ब्राथवेट के अलावा अनुभवी मार्लन सैमुएल्स ने 50 और राजेंद्र चंद्रिका ने 31 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से इस पारी में अमित मिश्रा, उमेश यादव और इशांत शर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की.


एशियाई महाद्वीप के बाहर भारत की यह अब तक सी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले 2005 में बुलावायो में जिम्बाब्वे को एक पारी और 90 रनों से हराया था.


साथ ही अश्विन ने एशिया के बाहर पहली बार पारी में पांच विकेट लिया है. वह दो मौकों पर शतक और पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं. यह उनके अब तक के करियर की सबसे अच्छी गेंदबाजी है.


कैरेबियाई धरती पर बतौर कप्तान पहली की खुशी कोहली के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी. उनके साथ में एक स्टम्प था और एक स्टम्प अश्विन के हाथ में था. साथ ही बतौर कोच भारत के साथ पहली बार जुड़े अनिल कुम्बले के हाथ में कैमरा था, जिसस वह यादगार लम्हे को कैद कर रहे थे.


चार मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई है. दूसरे टेस्ट मैच 30 जुलाई से तीन अगस्त तक किंग्सटन (जमैका) में खेला जाएगा.


एंटीगा में दिखा अश्विन का जलवा- 


आर अश्विन ने 25 ओवर में सिर्फ 83 रन देकर 7 विकेट लिए. ये टेस्ट में उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वहीं एशिया के बाहर अश्विन ने पहली बार 5 से ज्यादा विकेट लिए हैं. गेंदबाजी के अलावा अश्विन ने पहली पारी में शतक भी जड़ा था. अश्विन ने पहली पारी में 113 रन बनाए थे. ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए अश्विन को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. 


 


गेदबाज़ों ने दिखाया जौहर- 


अश्विन के 7 विकेट के अलावा टेस्ट में उमेश यादव ने 5 विकेट और मोहम्मद शमी ने 4 विकेट लिए. 


 


कप्तान के बल्ले का दिखा दम- 


कप्तान विराट कोहली ने 283 गेंद पर 200 रन बनाए थे. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने स्कोर बोर्ड पर 566 रन लगाए जिसके दबाव में वेस्टइंडीज की टीम दोनों पारियों में बिखर गई. इसी के साथ विराट कोहली विदेश में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान बन गए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
भुवनेश्वर की वापसी, NZ में टीम इंडिया की प्लेइंग XI से बाहर होगा ये धुरंधर!
भुवनेश्वर की वापसी, NZ में टीम इंडिया की प्लेइंग XI से बाहर होगा ये धुरंधर!
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
Embed widget