एक्सप्लोरर

Ashes: इंग्लैंड में इतिहास रचने से एक कदम दूर टिम पेन

Ashes: टिम पेन की टीम पांचवें टेस्ट में हार से बच जाती है तो यह विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला जीतने वाले आस्ट्रेलियाई कप्तानों की सूची में शामिल हो जाएगा.

स्टीव स्मिथ की शानदार बल्लेबाज़ी और पेट कमिंस की कमाल की गेंदबाज़ी से ऑस्ट्रेलिया ने एशेज़ के चौथे टेस्ट को जीतकर इतिहास रच दिया है. इस जीत के साथ ही टिम पेन की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड में ऐसा इतिहास रचने के करीब है जो बड़े से बड़े दिग्गज नहीं कर पाए. टिम पेन की टीम गुरुवार से शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट में हार से बच जाती है तो यह विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला जीतने वाले आस्ट्रेलियाई कप्तानों की सूची में शामिल हो जाएगा. पेन अगर यह उपलब्धि हासिल करते हैं तो आस्ट्रेलिया के कई दिग्गज कप्तानों को पीछे छोड़ देंगे जिसमें ग्रेग चैपल भी शामिल हैं. इसके अलावा रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क जैसे दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान तो दो प्रयासों में भी इंग्लैंड में एशेज श्रृंखला नहीं जीत पाए. इंग्लैंड में पिछली बार एशेज श्रृंखला जीतने का सम्मान स्टीव वॉ को मिला था जिनकी अगुआई में आस्ट्रेलिया ने 18 साल पहले 4-1 से जीत दर्ज की थी. वा की तरह चैपल, पोंटिंग और क्लार्क भी आस्ट्रेलिया के महानतम क्रिकेटरों में शामिल रहे लेकिन उनकी अगुआई में टीम इंग्लैंड में एशेज श्रृंखला नहीं जीत पाई. पेन को बेहद मुश्किल समय में आस्ट्रेलिया की कप्तानी सौंपी गई. मार्च 2018 में केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ से कप्तानी छीने जाने और डेविड वार्नर को उप कप्तानी से हटाए जाने और दोनों पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया द्वारा 12 महीने का प्रतिबंध लगाने के बाद पेन को टीम की बागडोर सौंपी गई. पाकिस्तान के खिलाफ 2010 में लार्ड्स में आस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट पदार्पण करने वाले पेन 2017 में क्रिकेट से संन्यास लेने और इसकी जगह खेल सामान बनाने वाली कंपनी के साथ जुड़ने के करीब थे. पेन हालांकि इसके बाद टीम में वापसी करने में सफल रहे और एक साल बाद केपटाउन प्रकरण के बाद उन्हें कप्तान बनाया गया. पेन पर आरोप लगे कि वह ‘दुर्घटनावश’ कप्तान बने और टीम में उनका स्थान नहीं बनता लेकिन इस क्रिकेटर ने अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखी और अब टीम को एशेज श्रृंखला जिताने की दहलीज पर ले आए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 226 रनों का लक्ष्य, फिलिप्स ने खेली 82 रनों की तूफानी पारी
LIVE: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 226 रनों का लक्ष्य, फिलिप्स ने खेली 82 रनों की तूफानी पारी
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 80, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 80, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget