एक्सप्लोरर

Ashes: टिम पेन टूटे अंगूठे और सिडल हिप इंजरी के साथ खेले आखिरी टेस्ट

Ashes: पेन ने बताया है कि सीरीज़ के आखिरी टेस्ट मुकाबले में वो टूटे हुए अंगूठे के साथ जबकि पीटर सिडल टूटे कूल्हे के साथ खेले.

इंग्लैंड के किलाफ पांच मैचों की एशेज़ सीरीज़ को रिटेन करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन ने एक बड़ा खुलासा किया है. पेन ने बताया है कि सीरीज़ के आखिरी टेस्ट मुकाबले में वो टूटे हुए अंगूठे के साथ खेले. इतना ही नहीं टीम के स्टार गेंदबाज़ पीटर सिडल ने भी खुद आखिरी टेस्ट अपने कूल्हे में चोट के साथ खेला. आखिरी टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 135 रनों से हार का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज़ में 2-1 से आगे होने के बावजूद सीरीज़ नहीं जीत सकी. ऑस्ट्रेलियन डेली के लिए अपने कॉलम में पेन ने ये खुलास करते हुए लिखा, ''मेरा अंगूठा उस टेस्ट के अंत में टूट गया था लेकिन यह पूरी तरह से अलग नहीं हुआ. इसलिए मैं जल्दी प्रशिक्षण के लिए वापस नहीं आ पाउंगा.'' इसके साथ ही पेन ने ये भी साफ कर दिया कि वो इस साल बिग बैश लीग में भी भाग नहीं ले पाएंगे. क्योंकि वो अब टेस्ट क्रिकेट पर अधिक ध्यान लगाएंगे. पेन ने आगे लिखा, ''इस वक्त मेरा सिर्फ यही ध्यान है कि हम इस टीम को आगे लेकर जाएं, जिसकी वजह से मैंने इस सीज़न बीबीएल में नहीं खेलने का फैसला किया है और मेरा पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर है.'' उन्होंने आगे लिखा, ''कप्तान होने के नाते मुझे लगता है कि मुझे अपनी बैटरी को रिचार्ज करने का हर मौका लेना चाहिए. मैं बीबीएल मैं तभी जाउंगा जब मैं टेस्ट क्रिकेट से अलग हो जाउंगा. लेकिन इस समय मेरा ध्यान सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम पर है.'' इसके अलावा पीटर सिडल की चोट पर भी पेन ने लिखते हुए कहा, ''आखिरी टेस्ट मैं वो अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाए जिसकी वजह से उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ी. लेकिन ये सिर्फ टीम ही जानती है कि उन्होंने कितना साहस दिखाया. कई ऐसे खिलाड़ी भी होते हैं जो इस तरह की चोट के बाद फिर मैदान पर ही नहीं उतरते. लेकिन उन्होंने मैदान पर वापसी की क्योंकि वो सिर्फ हेज़लवुड और कमिंस पर ही अधिक दबाव डालना नहीं चाहते थे.'' इसके आगे कप्तान पेन ने पीटर सिडल को एक योद्धा बताया, और साथ ही कहा जिसके लिए वो उन्हें प्यार करते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
Shreyas Iyer Statement: इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget