एक्सप्लोरर

रिकॉर्ड रनों के साथ स्मिथ ने किया साल का अंत

मेलबर्न में खेले गए एशेज के चौथे टेस्ट का अंत कप्तान स्टीन स्मिथ के रिकॉर्ड नाबाद शतक के साथ हुआ. स्मिथ ने नाबाद 102 रनों की पारी खेल इंग्लैंड की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया. पहले तीन टेस्ट को जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है.

नई दिल्ली: मेलबर्न में खेले गए एशेज के चौथे टेस्ट का अंत कप्तान स्टीन स्मिथ के रिकॉर्ड नाबाद शतक के साथ हुआ. स्मिथ ने नाबाद 102 रनों की पारी खेल इंग्लैंड की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया. पहले तीन टेस्ट को जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है. स्मिथ ने एक बार फिर रिकॉर्ड पारी खेल साबित किया कि क्यों उन्हें वर्तमान समय का सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज कहा जाता है.

सचिन को छोड़ा पीछे

स्मिथ ने मैच की तीसरी पारी में शतक लगा कर एक बार फिर टीम को मुश्किल से बाहर निकाला. स्मिथ के करियर का यह 23वां शतक था इस शतक के साथ एक और रिकॉर्ड स्मिथ अपने नाम कर गए. स्मिथ सबसे तेज 23 शतक लगाने के मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद युसूफ और भारत के सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया. स्मिथ ने 110 पारी में 23वां शतक लगाया जबकि युसूफ ने 122 और सचिन ने 123 पारी में लगाया था. इस लिस्ट में सबसे ऊपर सर बॉन ब्रेडमैन हैं जिन्होंने महज 59 पारी में करियर का 23वां शतक लगाया था जबकि दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर हैं. उन्होंने 109 पारी में 23वां शतक लगाया था.

रन मशीन बने स्मिथ

एक बार स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में रन मशीन बने. उन्होंने साल का अंत 76.76 की औसत से सर्वाधिक 1305 रनों के साथ किया इस दौरान एक दोहरे शतक के साथ कुल 6 शतक लगाए. वहीं एक कैलेंडर वर्ष में दो बार छह शतक लगाने वाले रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की भी उन्होंने बराबरी कर ली. ये चौथा साल है जब उन्होंने 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में स्मिथ ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने लगातार चौथे साल 70 से अधिक की औसत से 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए. आज तक कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया.

ब्रेडमैन के बाद एशेज में नया धमाका

स्टीव स्मिथ ने अब तक खेले चार टेस्ट मैच में तीन शतक लगाए हैं और वो बतौर कप्तान एक एशेज में तीन शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. ब्रेडमैन ने 1938 में तीन शतक लगाए थे. इतना ही नहीं स्मिथ अब मेलबर्न में लगातार चार टेस्ट शतक लगाने वाले डॉन ब्रेडमैन के बाद अकेले बल्लेबाज हो गए हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल; चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल
फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?
फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?
देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget