एक्सप्लोरर

ASHES: अपने तेज गेंदबाजों के दम पर एशेज छीनने उतरेगा आस्ट्रेलिया

अपने तेज गेंदबाजों के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम कल गाबा पर पहले एशेज टेस्ट में चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड से खेलेगी तो एक बार फिर उसके बल्लेबाजी क्रम को आतंकित करके अपनी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित ट्राफी अपने नाम करना चाहेगी.

ब्रिसबेन: अपने तेज गेंदबाजों के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम कल गाबा पर पहले एशेज टेस्ट में चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड से खेलेगी तो एक बार फिर उसके बल्लेबाजी क्रम को आतंकित करके अपनी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित ट्राफी अपने नाम करना चाहेगी.

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने एशेज टीम के चयन में कई हैरानी भरे फैसले लिये लेकिन उन्हें उम्मीद है कि मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस उस सफलता को दोहरा सकेंगे जो यहां 2013 में मिशेल जानसन को मिली थी.

इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम के पास अधिक अनुभव नहीं है और एशेज की उसकी तैयारियों को करारा झटका लगा जब नाइटक्लब के बाहर झड़प के मामले में स्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स निलंबित हो गए.

ऑस्ट्रेलिया का गाबा पर रिकार्ड बेहतर रहा है जहां 1988 से उसने कोई टेस्ट नहीं गंवाया है. इंग्लैंड 31 साल से यहां टेस्ट नहीं जीत सका है.

उन्नीसवीं सदी से चली आ रही इस द्विपक्षीय श्रृंखला की तैयारियां पारंपरिक रूप से आक्रामक होती है. ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान डेविड वार्नर ने इसे जंग करार देते हुए कहा कि उनकी टीम इंग्लैंड के कुछ क्रिकेटरों का कैरियर खत्म करना चाहेगी.

उन्होंने चार साल पहले जानसन के कातिलाना प्रदर्शन का भी जिक्र किया जब उसने ब्रिसबेन में नौ विकेट लिये थे.ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 381 रन से और श्रृंखला 5. 0 से जीती थी.

स्टार्क की अगुवाई में तीनों तेज गेंदबाजों ने टेस्ट में कभी एक साल गेंदबाजी नहीं की है लेकिन उनका मिलकर स्ट्राइक रेट अपने पूर्व तेज गेंदबाजों से बेहतर है. स्टार्क के निशाने पर इंग्लैंड के दो बड़े बल्लेबाज कप्तान जो रूट और पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक होंगे.

उन्होंने कहा,‘‘कुक और रूट इंग्लैंड के दो अहम बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.हम उन्हें सस्ते में आउट करना चाहेंगे ताकि उनके अनुभवहीन बल्लेबाजी क्रम पर दबाव बनाया जा सके.’’

स्टार्क ने कहा कि उन्होंने चार साल पहले गाबा पर जानसन का प्रदर्शन देखा है और इससे उन्हें उसके दोहराव की प्रेरणा मिली है. उन्होंने कहा ,‘‘हम सभी अभी भी उनसे प्रेरणा लेते हैं.जब भी उस श्रृंखला के मुख्य अंश देखें तो यह अकल्पनीय लगता है. उनकी गेंदबाजी, आक्रामकता और इंग्लैंड के बल्लेबाजों में उनकी दहशत देखने लायक थी.’’ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अपनी तैयारियां इंग्लैंड के पूर्वतेंटर और गेंदबाजी कोच डेविड साकेर के साथ की है. तेज गेंदबाजों के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण मजबूत हुआ है.

इंग्लैंड ने अनुभवहीन टीमों के खिलाफ यहां तीन अभ्यास मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उनके ऑस्ट्रेलियाई कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा कि वे हर आक्रमण का जवाब देने के लिये तैयार हैं.

उन्होंने कहा,‘‘ऑस्ट्रेलिया विरोधी टीम पर शुरूआत में ही दबाव बनाता है और हम इसका सामना करने के लिये तैयार हैं. हम यहां जीतने आये हैं और हमें इसका पूरा भरोसा है.’’ ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर टिम पेन को सात साल बाद टेस्ट टीम में चुना है. वहीं सीनियर बल्लेबाज शान मार्श की भी आठवीं बार टीम में वापसी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget