एक्सप्लोरर

4th Test ENG vs AUS: स्मिथ की आतिशी बल्लेबाज़ी, ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 350 रनों के पार

स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को आस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी को संभालते हुए अपनी टीम को विशाल 350 रनों की बढ़त दिला दी है.

बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को आस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी को संभालते हुए अपनी टीम को विशाल 350 रनों की बढ़त दिला दी है. आस्ट्रेलियाई टीम दूसरे दिन चायकाल तक अपने चार विकेट 67 रनों पर गंवाकर मुश्किल में नज़र आ रही थी. लेकिन उसके बाद आखिरी अपडेट मिलने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 150 रनों को पार कर लिया है. जबकि उसकी कुल बढ़त भी 350 रनों के पार पहुंच गई है. आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित कर दी थी. इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 301 रन बनाए और इस लिहाज से आस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 196 रनों की बढ़त के साथ उतरी. आखिरी अपडेट मिलने तक तक स्टीवन स्मिथ 82 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि मैथ्यू वेड 25 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरी पारी खेलने उतरी आस्ट्रेलिया ने 16 के कुल स्कोर तक अपने दो विकेट खो दिए थे. स्टुअर्ड ब्रॉड ने एक बार फिर डेविड वार्नर को अपना शिकार बनाया और फिर मार्नस हैरिस को भी अपनी चपेट में ले लिया. मार्नस लाबुस्शाने 11 के निजी स्कोर पर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए. आर्चर ने ही ट्रेविस हेड (12) को पवेलियन भेजा. इससे पहले दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 200 रनों के साथ करने वाली इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 301 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड हालांकि किसी तरह फॉलोऑन बचाने में सफल रही है. इस पारी में सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स उसके सर्वोच्च स्कोरर रहे जिन्होंने 186 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 81 रनों की पारी खेली. कप्तान जोए रूट ने 168 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 71 रन बनाए. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी हुई. इन दोनों के अलावा मेजबान टीम का कोई और बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं जमा सके. जोस बटलर ने 41 रनों की पारी खेल इंग्लैंड को फॉलोऑन से जरूर बचाया. आस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने चार विकेट अपने नाम किए. मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस को तीन-तीन सफलताएं मिलीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget