एक्सप्लोरर

Ashes: मेलबर्न टेस्ट में 68 रनों पर ढेर हुई इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 14 रनों से जीता मुकाबला, सीरीज पर भी कब्जा

Ashes: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पारी और 14 रनों से हरा दिया है. मेलबर्न में खेले गए इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम ने तीन दिन में ऑस्ट्रेलिया के सामने घुटने टेक दिए.

Australia Beat England: ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने एशेज (Ashes) के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड (England) को पारी और 14 रनों से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने इसके साथ ही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. मेलबर्न (Melbourne) में खेले गए इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम ने तीन दिन में ऑस्ट्रेलिया के सामने घुटने टेक दिए. उसकी दूसरी पारी महज 68 रनों पर सिमट गई. कप्तान जो रूट (Joe Root) और बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके. रूट ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने 7 रन देकर 6 और स्टार्क ने 3 विकेट अपने नाम किया. 

पहली पारी में इंग्लैंड ने 185 रन बनाए थे जिसके जवाब में मेजबान टीम 267 रन बनाकर आउट हुई. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 82 रनों की बढ़त मिली, लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में महज 68 रनों पर सिमट गई.

रूट और स्टोक्स रहे नाकाम

मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड को हार से बचाने की जिम्मेदारी कप्तान जो रूट और बेन स्टोक्स के कंधों पर थी. इंग्लैंड को तीसरे दिन पहला झटका बेन स्टोक्स के रूप में लगा. वह 11 रन के निजी स्कोर पर स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद स्कॉट बोलैंड ने विकेटों की झड़ी लगा दी. बोलैंड ने सिर्फ 11 गेंदों के अंदर जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, मार्क वुड और ऑली रॉबिनसन को पवेलियन भेजा. इंग्लैंड का आखिरी विकेट जेम्स एंडरसन के रूप में गिरा जिन्हें कैमरन ग्रीन ने बोल्ड किया.

इससे पहले दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी के चार विकेट 31 रन पर गंवा दिये थे. मिचेल स्टार्क ने जैक क्रॉले को विकेट के पीछे पांच के स्कोर पर लपकवाया. डेविड मलान खाता खोले बिना ही पांचवें ओवर में आउट हो गए. पहला टेस्ट खेल रहे स्कॉट बोलैंड ने एक रन देकर दो विकेट लिए. उन्होंने हसीब हमीद (7) और जैक लीच (0) को पवेलियन भेजा.

पहले दिन के स्कोर चार विकेट पर 61 रन से आगे खेलते हुए लंच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लायन (10), मार्नस लाबुशेन (1) और स्टीव स्मिथ (16) के विकेट गंवा दिये थे. सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस (76) ने ट्रेविस हेड (27) के साथ 60 रन की साझेदारी की. हेड स्लिप में जो रूट को कैच देकर आउट हुए. इसके दस रन बाद हैरिस ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेट गंवाया. एंडरसन ने 23 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिए.

ये भी पढ़ें- ACC U19 Asia Cup 2021: फिर चमका टीम इंडिया के 'अपकमिंग स्टार' का बल्ला, अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया

Big Bash League 2021: पिता के नाम हैं एक हजार से ज्यादा विकेट, अब बेटे ने टी20 में मचाया तहलका

 


 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget