एक्सप्लोरर

Ashes 2019: चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 185 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मेजबान इंग्लैंड ने 185 रन हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली.

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को 185 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. इस जीत के बाद अब एशेज ऑस्ट्रेलिया के पास ही बरकरार रहेगा. इंग्लैंड अब अगर पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच जीतता भी है तो वह केवल सीरीज 2-2 से बराबर ही कर सकती है, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया से एशेज नहीं छीन सकती है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 497 के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 301 ही बना पाई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को उसके पहली पारी में 196 रनों की बढ़त हासिल हुई. पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 186 रन बनाकर घोषित कर दी थी. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को उसके दूसरी पारी में जीत के लिए 383 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य के जवाब में 91.3 ओवरों में 197 रनों पर ऑलआउट हो गई और इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 185 रनों से चौथा टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया. इससे पहले इंग्लैंड ने टी-ब्रेक के बाद छह विकेट पर 166 रन से आगे खेलना शुरू किया. मेजबान टीम ने बटलर के रूप में अपना सबसे किमती विकेट खो दिया. बटलर को जोश हैजलवुड ने बोल्ड किया. बटलर ने 111 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 34 रन बनाए. बटलर का विकेट 172 के स्कोर पर गिरा. बटलर के आउट होने के बाद मेजबान टीम ने 173 के स्कोर पर जोफरा आर्चर(1) के रूप में आठवां, 196 के स्कोर पर जैक लीच (12) के रूप में नौंवा और 197 के रूप में क्रैग ओवर्टन (21) के रूप में अपना 10वां विकेट खो दिया. मेजबान इंग्लैंड के लिए उसकी दूसरी पारी में जोए डेनली ने सर्वाधिक 53 रन बनाए. उनके अलावा जेसन रॉय ने 31, जॉनी बेयरस्टो ने 25 और बेन स्टोक्स के साथ जोफरा आर्चर ने एक-एक रनों का योगदान दिया. ओपनर बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स और कप्तान जोए रूट खाता खोले बिना आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने दूसरी पारी में चार, नाथन लॉयन ने और जोश हेजलवुड ने दो-दो जबकि मिशेल स्टार्क और मार्नस लाबुशाने ने एक-एक विकेट लिए. मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
WPL Auction 2027 Live: विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, 5 टीमों के 27 स्लॉट खाली; MI के पास सबसे कम का पर्स
LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, 5 टीमों के 27 स्लॉट खाली; MI के पास सबसे कम का पर्स
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget