एक्सप्लोरर

एशेज: पांचवें दिन बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज के पहले टेस्ट के पांचवें दिन जब ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरेंगे तो उनकी चाहत मैच को पहले ही घंटे में 10 विकेट से जीतने की होगी. शुरुआती दो दिन बैकफुट पर दिखने वाली मेजबान ऑस्ट्रेलिया अब पहला मैच जीतने जा रही है.

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट ने चौथे दिन अटूट शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है.

इंग्लैंड के 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने वार्नर (नाबाद 60) और बेनक्राफ्ट (नाबाद 51) के अर्द्धशतकों से दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 114 रन बनाए जिससे मेजबान टीम जीत से सिर्फ 56 रन दूर है जबकि उसके सभी 10 विकेट शेष हैं.

वार्नर ने अब तक 86 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके जड़े हैं जबकि बेनक्राफ्ट की 119 गेंद की पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल है.

इससे पहले इंग्लैंड ने जोश हेजलवुड (46 रन पर तीन विकेट), मिशेल स्टार्क (51 रन पर तीन विकेट) और नैथन लियोन (67 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने अपने अंतिम छह विकेट सिर्फ 82 रन पर गंवाए जिससे टीम दूसरी पारी में 71.4 ओवर में 195 रन पर ढेर हो गई.

इंग्लैंड की ओर से कप्तान जो रूट (51), जॉनी बेयरस्टॉ (42) और मोईन अली (40) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे. इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 33 रन से की. ऑफ स्पिनर लियोन ने सलामी बल्लेबाज मार्क स्टोनमैन (27) और डेविड मालन (04) को कप्तान स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया.

हेजलवुड ने रूट (51) को पगबाधा करके लंच के समय इंग्लैंड का स्कोर 119 रन पर पांच विकेट किया.

लंच के बाद लियोन ने विवादास्पद स्टंपिंग के जरिये मोईन की पारी का अंत किया. टीवी अंपायर ने कई बार रीप्ले देखने के बाद मोईन को स्टंप आउट दिया.

स्टार्क ने इसके बाद बेयरस्टॉ, क्रिस वोक्स (17) और स्टुअर्ट ब्रॉड (02) को आउट करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
IND vs WI 2nd T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget