एक्सप्लोरर

Arundhati Reddy IND vs PAK: अरुंधति रेड्डी को ICC ने दी सजा, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में की थी ये हरकत

INDW vs PAKW: अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान के खिलाफ वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 में एक ऐसी हरकत की थी कि आईसीसी ने उसके लिए सजा सुना दी. भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया था.

Arundhati Reddy INDW vs PAKW: भारत ने वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 के एक मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया. टीम इंडिया की जीत में अरुंधति रेड्डी ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने इस मुकाबले में 3 विकेट झटके. लेकिन अरुंधति ने एक गलती कर दी थी. इसके लिए आईसीसी ने सजा सुना दी है. आईसीसी ने सोमवार शाम मीडिया रिलीज जारी की है. इसके जरिए बताया कि अरुंधति ने आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट से जुड़े नियम का उल्लंघन किया है. इसके लिए उनके खाते में एक डीमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया है. इस गलती के लिए और भी तरह की सजा का प्रावधान है.

अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान की पारी के 20वें ओवर की चौथी गेंद पर निदा डार को आउट कर दिया था. डार 34 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाकर आउट हुई थीं. उनके आउट होने के बाद अरुंधति ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था. उन्होंने पाकिस्तान के पवेलियन की ओर देखते हुए इशारा भी किया था. यह आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन में आता है. इसी वजह से आईसीसी ने अरुंधति को 1 डीमेरिट पॉइंट दिया है. यह लेवल 1 का अपराध माना जाता है

अरुंधति की गलती पर क्या हो सकती थी अधिकतम सजा -

आईसीसी की आचार संहित के आर्टिकल 2.5 के मुताबिक जब कोई खिलाड़ी गलत भाषा, गलत एक्शन या किसी दूसरी खिलाड़ी को उकसाने के लिए गलत हरकत का इस्तेमाल करता या करती है तो यह लेवल 1 का अपराध माना जाता है. इसके लिए कम से कम सजा के लिए 1 डीमेरिट पॉइंट रखा गया है. वहीं इस अपराध की अधिकतम सजा 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना है. लेकिन अरुंधति को 1 डीमेरिट पॉइंट ही दिया गया है.

टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन -

पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 105 रन बनाए थे. इस दौरान अरुंधति ने 4 ओवरों में महज 19 रन देकर 3 विकेट झटके थे. श्रेयंका पाटिल ने 4 ओवरों में 12 रन देकर 2 विकेट लिए थे. उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 18.5 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था. भारत के लिए शैफाली वर्मा ने 32 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें : Photos: एक सीजन से कितनी कमाई करती हैं टीमें, क्यों जीत या हार का इनकम पर ज्यादा नहीं पड़ता फर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget