एक्सप्लोरर

Watch: फूल मलाएं और खुली जीप में टशन, अर्शदीप सिंह का पंजाब में ग्रैंड वेलकम; देखें वीडियो

Arshdeep Singh Welcome: अर्शदीप सिंह का शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया गया. पंजाब किंग्स फ्रैंचाइज़ी के CEO भी उनके स्वागत के लिए आए.

Arshdeep Singh Welcome: अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे. उन्होंने 8 मैचों में 17 विकेट लेकर टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने फाइनल में भी 4 ओवरों में मात्र 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. टूर्नामेंट में लाजवाब प्रदर्शन के बाद वो जब अपने शहर मोहाली पहुंचे तो उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर पर जमकर वायरल हो रहा है. अर्शदीप सिंह शनिवार की शाम शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए भीड़ पहले से इकट्ठा थी.

एयरपोर्ट पर अर्शदीप के माता-पिता, उनके कोच, पंजाब सरकार के कुछ अधिकारी और काफी संख्या में फैंस भी वहां मौजूद रहे. लोगों ने उन्हें तिरंगे में लपेट कर देशसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का प्रतीक भी दिया. फैंस ने अर्शदीप के समर्थन में नारे लगाए और ढोल पर नाचते भी दिखे. भारत की ऐतिहासिक जीत पर अर्शदीप सिंह ने कहा - ऐसे गर्मजोशी से स्वागत किए जाने से बहुत खुश हूं. बात चाहे दिल्ली, मुंबई या फिर चंडीगढ़ की हो, हर जगह पर फैंस का सपोर्ट अविश्वसनीय रहा है. वर्ल्ड कप जीतना किसी सपने जैसा है और चौतरफा लोगों का प्यार मिलना बहुत बढ़िया अनुभव है. 

बता दें कि मुंबई के मरीन ड्राइव पर हुए रोड शो के बाद अर्शदीप सिंह मोहाली के फेज-11 में स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे और वहां से खरड़ में स्थित अपने घर के लिए निकल पड़े. अर्शदीप सिंह को एक खुली जीप में बैठाकर उनकी एक रैली भी करवाई गई.

पंजाब किंग्स के सीईओ भी रहे मौजूद

पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने भी अर्शदीप सिंह की तारीफ की. सतीश मेनन ने कहा, "यह हमारे लिए बहुत गर्व का विषय है कि पंजाब से तैयार होकर कोई खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठा रहा है. हम अर्शदीप के कौशल से भली भांति वाकिफ हैं और खुश हैं कि दुनिया ने भी उनके टैलेंट को जाना है. पंजाब किंग्स फ्रैंचाइज़ी के सभी सदस्य अर्शदीप के स्वागत से गदगद महसूस कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें:

WATCH: रियान पराग ने किया पिता का सपना पूरा, डेब्यू मैच में शेयर किया भावुक लम्हा; वायरल हुआ वीडियो

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget