एक्सप्लोरर

विजय हजारे ट्रॉफी : पंजाब की जीत में चमके अनमोलप्रीत, महाराष्ट्र और विदर्भ ने भी जीते मुकाबले

अनमोलप्रीत सिंह की शानदार शतक के दमपर पंजाब की टीम ने कर्नाटक को छह विकेट से हराया जबकि महाराष्ट्र और विदर्भ ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की

अनमोलप्रीत सिंह (138) की बेहतरीन शतकीय पारी की दमपर पंजाब ने ग्रुप-ए के मैच में कर्नाटक को छह विकेट से हरा दिया. कर्नाटक की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवरों में 296 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. इस लक्ष्य को पंजाब ने चार विकेट खोकर 48.5 ओवरों में हासिल कर लिया.

पंजाब के लिए अनमोलप्रीत ने 106 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और पांच छक्के लगाए. उन्होंने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (77) के साथ पहले विकेट के लिए 198 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रख दी थी. गिल ने अपनी अर्द्धशतकीय पारी में 93 गेंदें खेलीं जिनमें से सात पर चौके तो एक छक्का मारा.

इससे पहले, कर्नाटक की तरफ से बीआर. शरथ ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाए. मनीष पांडे ने 60 गेंदों की पारी में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 67 रन बनाए.

महाराष्ट्र ने बड़ौदा को पांच विकेट से हराया

इस ग्रुप के अन्य मैच में महाराष्ट्र ने बड़ौदा को पांच विकेट से हरा दिया. महाराष्ट्र ने अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा को 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 206 रनों पर ही सीमित कर दिया. बड़ौदा के लिए सबसे ज्यादा 64 रन युसूफ पठान ने बनाए. क्रूणाल पांड्या ने 52 रनों की पारी खेली.

महाराष्ट्र ने नौशाद शेख की नाबाद 76 रनों की पारी के दम पर इस आसान से लक्ष्य को पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. शेख ने 77 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से अर्द्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा रोहित मोटवानी ने 59 रन बनाए.

विदर्भ ने गोवा को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया

ग्रुप के तीसरे मैच में मैच में विदर्भ ने गोवा को रोमांचक मुकाबले में एक रन से मात दी. गोवा ने दर्शन मिसाल के चार विकेटों के दम पर विदर्भ को 48.2 ओवरों में 218 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया, लेकिन उसके गेंदबाज हालांकि इस लक्ष्य को बचा पाने में सफल रहे.

विदर्भ की ओर से फैज फजल ने 49 रन बनाए. फैज के अलावा अर्थव थाएडे ने 48 रनों की पारी खेली जबकि गणेष सतीश ने 45 रनों का योगदान दिया.

विदर्भ के गेंदबाजों ने गोवा को पूरे 50 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट पर 217 रनों पर ही रोक दिया. गोवा के लिए अमित वर्मा ने 45 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget