एक्सप्लोरर

BPL 2022: ऐसा रन आउट नहीं देखा होगा कभी, अजीबोगरीब अंदाज में खत्म हुई Andre Russell की पारी

Andre Russell: बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में आंद्रे रसेल बेहद ही अजीब तरीके से रन आउट हुए.

Bangladesh Premier League 2022: क्रिकेट में रन आउट होते देखना हमेशा से ही दिलचस्प रहा है. कभी दोनों बल्लेबाज गलतफहमी में एक ही छोर पर पहुंचकर रन आउट का शिकार हो जाते हैं तो कभी क्रीज में पहुंचने के बावजूद बैट हवा में रहने के कारण बल्लेबाज को पवेलियन जाना पड़ता है. कई बार ऐसा भी हुआ है कि रन लेते वक्त पिच पर गिर जाने के कारण बल्लेबाज को अपना विकेट खोना पड़ा है. लेकिन बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में अब तक का सबसे अजीबोगरीब रन आउट देखने को मिला.

BPL की शुरुआत 21 जनवरी से हुई और पहले ही दिन यह मजेदार वाकया हुआ. सीजन के दूसरे मैच में खुलना टाइगर्स (KLT) और मिनिस्टर ग्रुप ढाका (MGD) आमने सामने थे. ढाका की पारी के 15वें ओवर में आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने थिसारा परेरा की गेंद पर एक रन चुराने की कोशिश की. थर्ड मैन पर खड़े महेदी हसन ने गेंद को तेजी से स्ट्राइकर एंड की ओर फेंका. गेंद सीधे स्टंप्स से टकराई लेकिन तब तक महमुदुल्लाह क्रीज पर पहुंच चुके थे. मजे की बात यह हुई कि यह गेंद स्ट्राइकर एंड के स्टम्प से टकराने के बाद नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टम्प में भी घुस गई. जब गेंद स्टम्प से टकरा रही थी तब आंद्रे रसेल क्रीज से कुछ दूर थे. फिल्डरों ने जोरदार अपील की और वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर रसेल को पवेलियन लौटना पड़ा.

आंद्रे रसेल भी इस अजीबोगरीब रन आउट को लेकर हैरत में थे. वे पवेलियन लौटते वक्त मुस्कुराते भी नजर आए. मैदान में खुलना टाइगर्स के प्लेयर्स भी इस अजीबोगरीब रन आउट को देखकर हंसते नजर आए.

BPL के इस मुकाबले में आंद्रे रसेल के इस चौंकाने वाले रन आउट के बाद उनकी टीम MGD 200 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 183 रन बनाए. जवाब में KLT ने एक ओवर बाकी रहते ही 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली.

यह भी पढ़ें..

IND vs SA 2nd ODI: एक ही छोर पर इकट्ठे हो गए थे पंत और राहुल, रन आउट से बचे तो Delhi Capitals ने किया ये मजेदार ट्वीट

Shikhan Dhawan-Ishan Kishan Dance: जिम में AP Dhillon के गाने पर शिखर और ईशान ने किया लाजवाब डांस, देखकर हंसते रहे बाकी क्रिकेटर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget