एक्सप्लोरर

Watch: गिल की कप्तानी पर अमित मिश्रा का तीखा प्रहार, बोले - वो कप्तानी के काबिल...; वीडियो हुआ वायरल

Amit Mishra on Shubhman Gill Captaincy: जिम्बाब्वे दौरे पर शुभमन गिल को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई थी. अब अमित मिश्रा ने गिल को कप्तान बनाए जाने पर तीखा बयान दिया है.

Amit Mishra on Shubhman Gill Captaincy: जिम्बाब्वे दौरे के लिए जब टीम इंडिया चुनी गई तब शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था. हालांकि मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत पहला मैच 13 रनों से हार गया था, लेकिन उसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए 4-1 से सीरीज अपने नाम की. इस प्रदर्शन के लिए गिल की कप्तानी की तारीफ होनी चाहिए, लेकिन भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने गिल की कप्तानी को लेकर बहुत बड़ा बयान दे डाला है.

दरअसल अमित मिश्रा हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू दे रहे थे, जिसमें उनसे पूछा गया कि वो शुभमन गिल को कप्तानी दिए जाने के बारे में क्या सोचते हैं. इस पर मिश्रा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि उन्हें कप्तान बनाना चाहिए. मैं होता तो उन्हें कप्तानी नहीं देता. मैंने उसे IPL में देखा है, उसे पता ही नहीं है कि कप्तानी कैसे करनी है. उसके पास आइडिया ही नहीं है कप्तानी का."

यूं ही किसी को भी कप्तान बना दो...

बता दें कि शुभमन गिल ने 2019-2020 दिलीप ट्रॉफी में अपनी टीम की कप्तानी की थी. कुछ मैचों में अपनी टीम को लीड करने के अलावा उन्हें कप्तान होने का ज्यादा अनुभव नहीं है. वहीं IPL 2024 में उन्हें गुजरात टाइटंस की कप्तानी मिली, लेकिन उनकी लीडरशिप में गुजरात की टीम आठवें स्थान पर रही थी. इसके अलावा गिल को कहीं भी कप्तानी का अनुभव नहीं है. इस पर अमित मिश्रा ने तीखा बयान देते हुए कहा, "टीम इंडिया में यूं ही किसी को कप्तान बना दो, ऐसा नहीं होना चाहिए."

मजबूरी में बनाया गया कप्तान

अमित मिश्रा ने यह भी खुलासा किया है कि शुभमन गिल को शायद IPL में मजबूरी में कप्तान बनाया गया. मिश्रा ने बताया कि जब गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे हार्दिक पांड्या आखिरी मौके पर मुंबई इंडियंस में चले गए तो गुजरात टाइटंस के पास कोई विकल्प नहीं था. जहां तक भारतीय टीम की कप्तानी की बात है, भारतीय लेग स्पिनर का मानना है कि शायद चयन समिति भविष्य के लिए विकल्प खुले रखना चाहती है कि किन-किन खिलाड़ियों को कप्तान बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

दिल छू लेगा रोहित शर्मा का यह बयान, लीडर की परिभाषा बताकर लूटी महफिल; बोले - टीम ही मेरा परिवार

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget