एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 'पैट कमिंस और उनकी टीम के लिए एसिड टेस्ट होगा भारत दौरा', एलन बॉर्डर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को किया अलर्ट

IND vs AUS Test Series: ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले 19 साल में एक बार भी भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है.

Allan Border on Pat Cummins: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 9 फरवरी से शुरू हो रही है. चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों की स्क्वाड का एलान भी हो चुका है. इस अहम सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बॉर्डर (Allan Border) ने अपनी टीम और कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को अलर्ट किया है. उन्होंने कहा है कि पैट कमिंस और उनकी टीम के लिए भारत दौरा एसिड टेस्ट होगा.

पैट कमिंस ने एक साल पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान अपने हाथ में ली है. इस एक साल में उनकी लीडरशिप में ऑस्ट्रेलिया ने बैक टू बैक कई टेस्ट सीरीज जीती. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड का और दक्षिण अफ्रीका का सुपड़ा साफ किया. वहीं, उपमहाद्वीपीय दौरे पर इस टीम ने पाकिस्तान को पटखनी दी. टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया टीम के इस लाजवाब प्रदर्शन को अब भारत में कड़ी चुनौती मिलने के आसार हैं.

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले 19 साल में भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. यहां तक कि अपनी सरजमीं पर भी उसे पिछली दो टेस्ट सीरीज में भारत से हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में एलन बॉर्डर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस दौरे से पहले चेतावनी दी है.

'पैट कमिंस के लिए यह एसिड टेस्ट'
एलन बॉर्डर ने एबीसी स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा, 'उनके (पैट कमिंस) और उनकी टीम के लिए यह एसिड टेस्ट होगा. हम वहां ज्यादा नहीं जीते हैं. वह जगह खेलने के लिए भी मुश्किल है और वहां जीतना भी आसान नहीं है. यह इंग्लैंड दौरे जैसा ही है.'

एलन बॉर्डर ने इस दौरान पैट कमिंस की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, 'मैं एक तेज गेंदबाज को कप्तान के तौर पर देखने के लिए उत्सुक नहीं था, लेकिन उन्होंने कई लोगों को गलत साबित कर दिया. उन्होंने बहुत अच्छे से टीम को संभाला. यहां टीम से भी उन्हें काफी मदद मिली होगी. टीम में कई सीनियर खिलाड़ी हैं, जो पैट के गेंदबाजी करने के दौरान चीजों को नियंत्रित कर सकते हैं. पैट ने बहुत अच्छा काम किया है. उनकी टीम एक मजबूत और खुश नजर आती है. यह टीम अच्छा क्रिकेट खेल रही है. एक कप्तान के तौर पर यही किया जा सकता है.'

यह भी पढ़ें...

Murali Vijay: '30 पार होते ही हमें 80 साल का बुजुर्ग समझ लिया जाता है' मुरली विजय ने BCCI पर निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget