एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें, अकेले अपनी टीम को जिता सकते हैं खिताब

T20WC 2022: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले जानिए कौन हैं वो पांच खिलाड़ी जो अकेले अपनी टीम को वर्ल्ड कप का खिताब जितवा सकते हैं.

Top 5 Players for T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने से 2022 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है. इस वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमें अपनी जोरदार तैयारियां कर रही हैं. टी20 वर्ल्ड कप में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर अपनी टीम को खिताब जितवा सकते हैं. आज हम आपको टी20 वर्ल्ड कप से पहले टॉप 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन पर सबकी नजरें रहेंगी और वह अकेले अपने दम पर टीम को खिताब दिला सकते हैं.

विराट कोहली
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला लंबे वक्त से खामोश था, लेकिन एशिया कप 2022 में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया. एशिया कप 2022 के 5 मैचों में विराट कोहली ने 276 रन बना डाले. विराट कोहली एशिया कप 2022 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 122 रनों की पारी खेली. T20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया अपने पूर्व कप्तान से मैच विनिंग इनिंग की उम्मीद कर रही होगी. वैसे भी आईसीसी टूर्नामेंट में विराट कोहली के आंकड़े शानदार हैं.

मोहम्मद रिजवान
मोहम्मद रिजवान को T20 फॉर्मेट खूब भाता है. इस बल्लेबाज ने T20 फॉर्मेट में खूब रन बनाए हैं. गौरतलब है कि एशिया कप 2022 में मोहम्मद रिजवान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. हालांकि, इस दौरान मोहम्मद रिजवान के स्ट्राइक रेट पर काफी सवाल उठे. पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने मोहम्मद रिजवान के स्ट्राइक रेट को T20 फॉर्मेट के लिए नाकाफी बताया, लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि यह खिलाड़ी T20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में एक है. खासकर, पॉवरप्ले ओवर के दौरान. मोहम्मद रिजवान पर T20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान अपनी टीम को बेहतर शुरूआत देने की जिम्मेदारी होगी.

ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को टी20 का सबसे खतरनाक खिलाड़ी माना जाता है. वह टी20 वर्ल्ड कप में भी बल्ले और गेंद दोनों से कमाल कर सकते हैं. मैक्सवेल के टी20 करियर को देखें तो उन्होंने 88 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 153.11 का रहा है. वहीं वह टी20 में तीन बार शतकीय पारी खेल चुके हैं. वर्ल्ड कप में मैक्सवेल से पार पाना गेंदबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी.

निकोलस पूरन
वेस्टइंडीज टीम के कप्तान और विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचा सकते हैं. वह अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में मशहूर हैं. पूरन अबतक 67 इंटरनेशनल टी20 मुकाबला खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 1399 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज को टी20 वर्ल्ड कप में अपने कप्तान से कई विस्फोटक पारियों की उम्मीद भी होगी.

लियाम लिविंगस्टोन
इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह इंग्लैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े तुरुप के इक्का बन सकते हैं. लिविंगस्टोन बल्ले से धमाका करने के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप में अपनी गेंद से भी कमाल कर सकते हैं. लियाम ने अभीतक 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्हंने 152.07 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 368 रन बनाए हैं. वह टी20 इंटरनेशनल में शतक भी जड़ चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

Watch: युवराज के पिता के पास ट्रेनिंग लेने पहुंचे सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, चंडीगढ़ में खूब बहा रहे पसीना

PAK vs ENG 2022: पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था से परेशान इंग्लैंड क्रिकेटर का बयान, कहा- वॉशरूम तक होता है हमारा पीछा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
Watch: बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget