एक्सप्लोरर
BBL: एलेक्स हेल्स ने सिडनी थंडर्स के साथ किया एक साल का करार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने आगामी बिग बैश में सिडनी थंडर्स के साथ एक साल के लिए करार किया है.

इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने आगामी बिग बैश लीग की टीम सिडनी थंडर्स के साथ एक साल का करार किया है. हेल्स और साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मोरिस टीम में मौजूद दो विदेशी खिलाड़ी होंगे. इंग्लैंड के साउथ अफ्रीका दौरे के कारण जोस बटलर सिडनी की टीम के साथ नहीं होंगे. हेल्स ने कहा, "मैं बिग बैश में वापसी करने के लिए बेहद उत्सुक हूं. सिडनी थंडर्स एक पूरा पैकेज है और दुनिया के सबसे बेहतरीन शहरों में से एक है. मुझे शेन बॉन्ड के साथ भी काम करने का मौका मिलेगा इसलिए उम्मीद है कि मैं वहां सफलता हासिल कर पाऊंगा."
उन्होंने कहा, "एक सलामी बल्लेबाज के रूप में आप सबसे अधिक रन बनाने वालों में शामिल होना चाहते हैं और मेरा भी यही लक्ष्य है." 30 साल के हेल्स ने इंग्लैंड के लिए अबतक 11 टेस्ट, 70 वनडे और 60 टी-20 मैच खेले हैं.Welcome @AlexHales1 to the #ThunderNation! 🏴💚 https://t.co/Oqh4tY3nRJ
— Sydney Thunder (@ThunderBBL) October 1, 2019
और पढ़ें


















