एक्सप्लोरर

Aleem Dar Stepped Down: अलीम दार ने अंपायरिंग को कहा अलविदा, ICC ने पाकिस्तान के इस अंपायर को किया एलीट पैनल में शामिल

Aleem Dar: पाकिस्तान के अलीम दार ने विश्व क्रिकेट में बतौर अंपायर अपनी बिल्कुल एक अलग पहचान बनाई है और 19 साल लंबे अपने इस करियर को दार ने अलविदा कहने का फैसला किया है.

Aleem Dar Retirement: पाकिस्तान के दिग्गज अंपायर अलीम दार ने 19 साल लंबे अपने अंपायरिंग के करियर से संन्यास लेने का एलान किया. अलीम दार ने रिकॉर्ड 435 अंतरराष्ट्रीय पुरुष मुकाबलों में बतौर अंपायर की भूमिका को अदा किया. इसी के साथ साउथ अफ्रीका के एड्रियन होल्डस्टाक और पाकिस्तान के एहसान रजा को आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है.

अलीम दार साल 2002 में जब एलीट पैनल के अंपायरों को लेकर पहली बार लिस्ट का एलान हुआ था उस समय से इसका हिस्सा हैं. टेस्ट और वनडे में अभी तक अंपायर की भूमिका को निभाने के मामले अलीम दार पहले स्थान पर हैं जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में वह अपने ही देश के एहसान रजा के बाद दूसरे स्थान पर हैं.

अपने अंपायरिंग करियर के दौरान अलीम दार ने 3 बार डेविड शेफर्ड ट्रॉफी को अपने नाम किया था. इसके अलावा आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2007 और 2011 के फाइनल में अलीम दार ने मैदानी अंपायर की भूमिका को अदा किया था.

इस प्रोफेशन को अलविदा कहने का यह बिल्कुल सही समय

अंपायरिंग के करियर को अलविदा कहने के अपने फैसले को लेकर अलीम दार ने आईसीसी को दिए अपने बयान में कहा कि यह काफी लंबी जर्नी रही मेरे लिए. मैने अपने अंपायरिंग के इस करियर के दौरान जो कुछ भी हासिल किया उसको लेकर पहले कभी कल्पना नहीं भी नहीं की थी. मुझे लगता है कि 19 साल के बाद इस प्रोफेशन को अलविदा कहने का यह बिल्कुल सही समय है. मेरे अन्य अंपायर्स को सिर्फ यह संदेश है कि लगातार कड़ी मेहनत करते रहिए और कभी भी सीखना मत छोड़िएगा.

दार ने अपने बयान में आगे कहा कि मैं इस मौके पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और पैनल में अपने सहयोगियों को लगातार उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं अपने परिवार को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, जिनके सहयोग के बिना मैं इतने लंबे समय तक इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा सका.

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: एशिया कप मेजबानी विवाद पर शोएब अख्तर ने दी अहम सलाह, बोले- 'यह पाकिस्तान में नहीं होता है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget