एक्सप्लोरर

IND vs SA: 'सचिन एकमात्र बल्लेबाज थे जो हमारे सामने अच्छे खेले' दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज का बयान

Alan Donald: पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनल्ड का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका में केवल सचिन तेंदुलकर ही प्रोटियाज गेंदबाजों का अच्छे से सामना कर पाए हैं. उनके पास यहां बल्लेबाजी करने की खास तकनीक थी.

Alan Donald On Sachin Tendulkar: महान तेज गेंदबाज एलन डोनल्ड ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही टीम इंडिया के बल्लेबाजों को कुछ अहम सलाह दी है. इस पूर्व प्रोटियाज तेज गेंदबाज ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में अच्छा टेस्ट क्रिकेट खेला है. उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए वर्तमान भारतीय टेस्ट स्क्वाड के बल्लेबाजों को भी ऐसा ही करने की सलाह दी है.

पीटीआई से बातचीत करते हुए एलन डोनल्ड ने कहा, 'जहां तक मैं जानता हूं एकमात्र खिलाड़ी जिसने हमारे खिलाफ अच्छा खेला, वह तेंदुलकर थे. वह बल्लेबाजी करते हुए महज मिडिल स्टम्प पर खड़े रहने की बजाय चहलकदमी करते थे. वह आगे बढ़ते थे और फिर गेंद को छोड़ देते थे. अगर आप दक्षिण अफ्रीका में अच्छे तरह से गेंद छोड़ना जानते हैं तो आप यहां खूब सारे रन बना सकते हैं. आपको यहां गेंदबाज को अपने करीब आने के लिए मजबूर करना पड़ता है. जैसे ही वह आपके करीब गेंद फेंकने लगता है तो रन बनाने के मौके ज्यादा बनने लगते हैं.'

दक्षिण अफ्रीका में सचिन का टेस्ट रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका में महज सचिन तेंदुलकर और वाली हेमंड ही ऐसे विदेशी बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. सचिन ने यहां 15 टेस्ट मुकाबलों में 1161 रन जड़े हैं. उन्होंने यहां 5 शतक और 3 अर्धशतक भी बनाए हैं. इसके उलट विराट कोहली और केएल राहुल जैसे बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका में अब तक महज 2-2 टेस्ट शतक जमा पाए हैं.

टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे है टीम इंडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह नाकाम रही थी. केएल राहुल और विराट कोहली के अलावा अन्य किसी भी बल्लेबाज ने यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. टीम इंडिया को यहां पारी की हार झेलना पड़ी थी. अब भारतीय टीम इस सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में वापसी की पूरी कोशिश करेगी. यह मुकाबला 3 जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA: क्या क्रिकेट की दुनिया में टीम इंडिया नई चोकर्स है? जानें पूर्व क्रिकेटर ने क्या दिया जवाब

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget