एक्सप्लोरर

WI vs IND 1st Test Day-4: अजिंक्य रहाणे के दमदार शतक से भारत ने 343 रनों पर पारी किया घोषित, वेस्टइंडीज को मिला 419 रनों का लक्ष्य

पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन अजिंक्य रहाणे के शतकीय पारी की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में 343 रन बनाकर पारी घोषित कर किया.

उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 102 और हनुमा विहारी के 93 रनों की दमदार पारी की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 343 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इसके साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 419 रनों का लक्ष्य रख दिया. भारत ने पहली पारी में 297 रन का स्कोर बनाया था और उसने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 222 रन पर ऑलआउट कर दिया था. भारत को इस तरह पहली पारी में 75 रन की बढ़त हासिल की थी.

भारत ने अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 185 रन से आगे खेलना शुरू किया. कप्तान विराट कोहली ने 51 और उपकप्तान रहाणे ने अपनी पारी को 53 रन से आगे बढ़ाया.

भारत अपने कल के स्कोर में दो रन ही जोड़ पाया था कि कोहली आउट हो गए. चेज ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया. कोहली ने अपने कल के स्कोर में एक रन का भी इजाफा नहीं किया.

कोहली के आउट होने के बाद रहाणे और विहारी ने लंच तक भारत को और कोई नुकसान नहीं होने दिया. लंच तक भारत चार विकेट पर 287 रन बना चुका था और उसे 362 रन की बढ़त थी.

लंच के बाद रहाणे अपने करियर का 10वां शतक जमाने के बाद आउट हो गए. उन्होंने 242 गेंदों पर पांच चौके लगाए. रहाणे ने पहले तो कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 106 रन और फिर विहारी के साथ पांचवें विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की.

रहाणे के आउट होने के बाद ऋषभ पंत (7) और विहारी भी 343 के स्कोर तक आउट हो गए. विहारी के आउट होते ही भारत ने पारी घोषित कर दी. विहारी ने 128 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाया.

कोहली ने 113 गेंदों पर दो चौके लगाए. उनके अलावा लोकेश राहुल ने 38, चेतेश्वर पुजारा ने 25, मयंक अग्रवाल ने 16 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद एक रन का योगदान दिया.

वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने चार और केमार रोच, शेनन गेब्रियल तथा कप्तान जेसन होल्डर ने एक-एक विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget