एक्सप्लोरर

WTC फाइनल से पहले अजिंक्य रहाणे ने भरी हुंकार, कहा- टीम हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "न्यूजीलैंड की टीम बेहतर है. हम उन्हें हल्के में नहीं ले सकते हैं. कीवी टीम ने फाइनल मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेले जिसका उन्हें फायदा मिलेगा. लेकिन हम पूरी तरह से तैयार हैं."

भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने आज माना कि न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेलने से फायदा पहुंचा है. हालांकि, रहाणे का यह भी मानना है कि टीम इंडिया मानसिक रूप से खिताबी मुकाबले के लिए तैयार है.

रहाणे ने कहा, "न्यूजीलैंड की टीम बेहतर है. हम उन्हें हल्के में नहीं ले सकते हैं. कीवी टीम ने फाइनल मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेले जिसका उन्हें फायदा मिलेगा. लेकिन जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि फाइनल मुकाबले में जो टीम पांच दिन अच्छा खेलेगी उसकी उम्मीद ज्यादा होगी."

भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले से पहले अभ्यास मैच का मौका नहीं मिला, लेकिन उसे कुछ अभ्यास सीजन मिले. रहाणे ने कहा, "मेरे ख्याल से यह मानसिक चीज है, अगर आप मानसिक रूप से स्विच करेंगे तो चीजों में जल्द ही ढल जाएंगे. यह सिर्फ एक मैच है, लेकिन हम चाहते हैं कि इसे अन्य खेल की तरह लिया जाए और इस बारे में विचार नहीं करें कि यह फाइनल है. हम अपने ऊपर ज्यादा दबाव नहीं बढ़ाना चाहते हैं. हमारे लिए अच्छी शुरूआत करना महत्वपूर्ण है."

उपकप्तान ने आगे कहा, "मैं युवा खिलाड़ियों से कुछ नहीं कहता हूं. उन्हें अपने गेम प्लान के बारे में पता है और इन्होंने पिछले एक साल में सवश्रेष्ठ क्रिकेट खेला है. ये सभी एक दूसरे के साथ रहते हैं और इनको खुद पर भरोसा है. हमें भी इनकी क्षमता पर भरोसा है और हम लोग इन्हें इनका खेल खेलने की इजाजत देते हैं."

रहाणे ने कहा, "हम किसी तरह का भ्रांति नहीं रखना चाहते. हम लोग एक टीम की तरह खेलते हैं और किसी को कुछ नहीं कहते. हम चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी भयमुक्त होकर स्वतंत्रता से खेलें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget