एक्सप्लोरर

पृथ्वी शॉ के बाद इस स्टार तेज गेंदबाज ने भी बदली टीम, IPL में मचाया था धमाल

पृथ्वी शॉ ने हाल में अपनी डोमेस्टिक टीम बदली थी. वहीं अब जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिख सलाम ने भी यही किया है. वो अब दूसरी टीम के लिए खेलते हुए दिखेंगे.

भारतीय स्टार खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने हाल ही में अपनी डोमेस्टिक टीम बदल ली थी. वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते थे. लेकिन अब वो महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए दिखेंगे. वहीं अब जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिख सलाम ने भी टीम बदली है. रसिख ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की मांग की थी. एसोसिएशन ने रसिख को मंजूरी दे दी है. रसिख अब बड़ौदा के लिए खेलते हुए दिखेंगे. रसिख आईपीएल में भी अच्छा कर चुके हैं.

आईएएनएस से बात करते हुए जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के मेंबर अनिल गुप्ता ने कहा, “हमने उन्हें एनओसी दे दी है. मुझे ठीक से याद नहीं कि एनओसी कब जारी की गई थी, लेकिन मुझे लगता है कि यह पांच-छह दिन पहले ही जारी की गई होगी. अगर वह किसी और टीम की तरफ से खेलना चाहते हैं, तो हमें क्या फर्क पड़ता है? हमने इस बार छह खिलाड़ियों को एनओसी दी है. हमारे पास टैलेंटेड खिलाड़ी हैं.”

IPL 2024 के बाद से चर्चा में आ गए थे रसिख

रसिख सिर्फ 19 साल की उम्र में आईपीएल का हिस्सा बन गए थे. रसिख सबसे पहले मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद साल 2022 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने टीम में शामिल किया. रसिख को मुंबई में एक और कोलकाता में सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला. 

रसिख को इसके बाद साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी में टीम में शामिल किया. दिल्ली की टीम में रसिख को ढेर सारे मौके मिले. रसिख ने इस दौरान अच्छा भी किया. रसिख को दिल्ली ने 8 मैच खिलाए. इस दौरान रसिख ने 29.88 की औसत से 9 विकेट झटके.

रसिख का फर्स्ट क्लास करियर

रसिख ने फर्स्ट क्लास में बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले हैं. वो सिर्फ 5 मैच खेल पाए हैं. इस दौरान उन्होंने 25.23 की औसत से 13 विकेट लिए हैं. वहीं 10 लिस्ट ए मैचों में रसिख ने 13 विकेट झटके हैं.

यह भी पढ़ें-  IND VS ENG: 7 शतक और 7 फिफ्टी, लॉर्ड्स में इस इंग्लिश बल्लेबाज की है 'बादशाहत'; आंकड़े बढ़ा देंगे टीम इंडिया की टेंशन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! 2 साल बाद इस खिलाड़ी का कमबैक
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! 2 साल बाद इस खिलाड़ी का कमबैक
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget