एक्सप्लोरर

अमित शाह के साथ डिनर के बाद सौरव गांगुली ने सीएम ममता बनर्जी के साथ अपने संबंधों पर दिया बयान, जानिए क्या कहा

सौरव गांगुली ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर आने और परिवार के साथ डिनर करने के एक दिन बाद शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ अपने करीबी संबंधों पर बात की.

Sourav Ganguly On Mamta Banerjee: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर आने और परिवार के साथ डिनर करने के एक दिन बाद शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ अपने करीबी संबंधों पर बात की. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गांगुली ने पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम की भी तारीफ की और उन्हें एक ऐसा व्यक्ति बताया, जिससे किसी भी समय कोई भी संपर्क कर सकता है. 

गांगुली ने यहां एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेरी बहुत करीबी हैं. मैंने इस संस्थान की मदद के लिए उनसे संपर्क किया था. मैं फिरहाद हकीम के भी बहुत करीब हूं. वह मुझे तब से देख रहे हैं जब मैं पहली क्लास में था. वह हमारे पारिवारिक मित्र हैं. जो भी उससे संपर्क करता है उसे मदद मिलती है. मैंने भी उन्हें कई बार फोन किया है. 

अमित शाह के शुक्रवार को गांगुली के आवास पर जाने से यह अटकलें तेज हो गई थीं कि पूर्व क्रिकेटर जल्द ही राजनीति में हाथ आजमा सकते हैं. हालांकि रात्रिभोज को एक करीबी पारिवारिक संबंध बताया गया, जिसकी गांगुली, उनकी पत्नी डोना गांगुली, सौरव के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और परिवार के अन्य सदस्यों ने मेजबानी की. 

शाह के साथ बीजेपी के विचारक स्वप्न दासगुप्ता, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी थे. अटकलों से वाकिफ गांगुली ने शुक्रवार को कहा था, 'कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं...लेकिन मैं उन्हें (शाह को) 2008 से जानता हूं. क्रिकेट खेलते वक्त मैं उनसे मिलता था. इससे ज्यादा कुछ नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में शाह के पुत्र जय शाह के साथ काम किया है. जय शाह बीसीसीआई के सचिव हैं. 

यह भी पढ़ें- 

'डायमंड रिंग की बात हुई थी 'डायमंड डक' की नहीं', बिना गेंद खेले आउट हुए केएल राहुल तो सामने आए ऐसे रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget