एक्सप्लोरर

एडिलेड की हार ने तोड़ दिया WTC फाइनल का सपना? जानें अब टीम इंडिया की कितनी उम्मीद बाकी

WTC Final Scenario: एडिलेड में हार के बाद भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है. यहां जानें अब ताजा समीकरण कैसा है.

WTC Final Scenario: एडिलेड में मिली हार भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई मायनों में चुभने वाली है. इस हार से सिर्फ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने की राह कठिन नहीं हुई है, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) का रास्ता भी मुश्किल हो गया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ताजा प्वाइंट्स टेबल में अब टीम इंडिया तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है. 

WTC की ताजा प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है. कंगारू टीम के बाद दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका है. ऑस्ट्रेलिया के जहां 60.71 प्रतिशत अंक है. वहीं दक्षिण अफ्रीका के 59.26 प्रतिशत अंक हैं. तीसरे नंबर पर मौजूद भारत के अब 57.29 प्रतिशत अंक हैं. एडिलेड से पहले तक टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर थी, लेकिन एडिलेड की हार ने एक झटके में सबकुछ बदल दिया है. 

अब एक हार और खत्म हो जाएगी सारी उम्मीद 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. अभी इस सीरीज के तीन टेस्ट मैच बाकी हैं. अगर अब टीम इंडिया एक भी टेस्ट मैच हार जाती है तो फिर उसकी अपने दम पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की सारी उम्मीद खत्म हो जाएंगी. अगर भारत एक टेस्ट ड्रा कराता है और दो टेस्ट मैच जीत लेता है तो उसकी उम्मीदें जिंदा रहेंगी. हालांकि, फाइनल का टिकट कंफर्म करने के लिए भारत को हर हाल में बाकी तीन टेस्ट मैच जीतने होंगे. 

जानें कैसा है समीकरण 

अगर टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा देती है तो फिर वो टॉप-2 में रहेगी. ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज के बाद श्रीलंका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. वहां ऑस्ट्रेलिया की जीत आसान नहीं होगी. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान से अपने घर पर टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसमें अफ्रीकी टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है. ऐसे में भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल में पहुंचने की रेस बेहद रोमांचक हो गई है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget