एक्सप्लोरर

World Cup 2019: सेमीफाइनल में पहुंचने वाला दूसरा देश बना भारत, बांग्लादेश हुआ रेस से बाहर

World Cup 2019: इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक जीत की जरूरत थी जो उसे बांग्लादेश को हराकर हासिल की.

World Cup 2019: इंग्लैंड में खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम बांग्लादेश को 28 रन हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया ही सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुआ है. इस हार के साथ ही बांग्लादेश के सेमीफाइनल में पहुंचने की सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं. भारतीय टीम ने 8 में से 6 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम के 8 मैच में 13 प्वाइंट हो गए हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर है. 8 में से 7 मुकाबले जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया 14 प्वाइंट्स के साथ टेबल में पहले नंबर पर है. भारत की इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल के दो स्थानों के लिए लड़ाई बनी हुई है. अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब हो जाएगा तो वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन सकती है. वहीं न्यूजीलैंड इंग्लैंड को हराता है तो वह आराम से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. इस स्थिति में न्यूजीलैंड के 13 और इंग्लैंड के 10 प्वाइंट होंगे. वहीं अगर पाकिस्तान बांग्लादेश को अपने आखिरी मुकाबले में हरा देगा तो 11 प्वाइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. लेकिन पाकिस्तान की हार की स्थिति में इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचेगा. अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हराता है और पाकिस्तान भी जीत जाता है तो दोनों टीमों के 11 प्वाइंट होंगे. ऐसी स्थिति में दोनों टीमों के बीच जिसका नेट रन रेट ज्यादा होगा वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. वहीं अगर बाकी टीमों की बात करें तो बांग्लादेश से पहले वेस्टइंडीज, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुके थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली
IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई में खरीदे 24.75 करोड़ रुपये के 2 लग्जरी फ्लैट
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई में खरीदे 24.75 करोड़ रुपये के 2 लग्जरी फ्लैट
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget