एक्सप्लोरर

Afghanistan vs West Indies, Match Preview: साख की लड़ाई में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच होगा मुकाबला

Afghanistan vs West Indies, Match Preview: विश्व कप 2019 में अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीम आज हेडिंग्ले मैदान पर एक दूसरे से भिड़ेगी. दोनों ही टीमों के लिए आज का मुकाबला साख बचाने की है.

विश्व कप 2019 के 42वें मैच में आज की टक्कर वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच है. दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में यह 9वां मैच और दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं. आज का यह मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा.

टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज ने एक मैच जीता है. उसने पहले मैच में पाकिस्तान को एकतरफा मात दी थी लेकिन इसके बाद उसे जीत नसीब नहीं हुई. ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ वह जीत की तरफ जाती दिख रही थी, लेकिन अपनी गलतियों के कारण वह जीत से दूर रही.

अफगानिस्तान ने भी कुछ मैचों में अच्छी प्रतिस्पर्धा दिखाई लेकिन जीत के लिए जरूरी संयम वो दिखा नहीं सकी. यह टीम जब विश्व कप में आई थी तब उम्मीद थी कि एक दो बड़े उलटफेर करेगी. यह उम्मीद धराशायी हो गई.

आखिरी मैच में उसके पास जीत हासिल करने का अवसर है, लेकिन किसी भी लिहाज से वेस्टइंडीज का सामना करना उसके लिए आसान नहीं होगा. चिता वेस्टइंडीज को भी होगी.

उसका कारण अफगानिस्तान का मजबूत स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे नाम हैं. स्पिन विंडीज के तूफानी बल्लेबाजों की कमजोरी रही है जिनके खिलाफ तेजी से रन बनाने के प्रयास में विकेट जल्दी गिरते हैं.

ऐसे में क्रिस गेल, शाई होप, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायेर, कार्लोस ब्रैथवेट को अफगानिस्तान के खिलाफ संभल कर खेलना होगा. साथ ही उतना ही चौकन्ना अफगानिस्तान को भी रहना होगा क्योंकि अगर विंडीज की बल्लेबाजी चल निकली तो अफगानिस्तान के फील्डर सिर्फ सीमा रेखा के पार से गेंद उठाने के लिए होंगे.

विंडीज की गेंदबाजी में इस विश्व कप में एक नाम चर्चा का विषय रहा. वो हैं शेल्डन कॉटरेल. इस युवा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और ओशाने थॉमस ने उनका बखूबी साथ दिया है. केमर रोच और शेनन गैब्रिएल टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ कौन खेलेगा यह मैच के दिन ही पता चलेगा.

अगर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की बात की जाए तो नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी और हजरतुल्लाह जाजई पर काफी कुछ निर्भर रहेगा. कप्तान गुलबदीन नैब को भी बल्ले तथा गेंद दोनों से अपना योगदान देना होगा.

दोनों टीमों में माद्दा है कि वो एक दूसरे को हरा सकें लेकिन दबाव के पलों में जिस टीम ने संयम से काम लिया उसकी जीत की संभावनाएं ज्यादा हैं.

टीम:

अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हशमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद, इकराम अली (विकेटकीपर).

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एशले नर्स, फाबियान एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप (विकेटकीपर), केमर रोच, ओशाने थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्डन कॉटरेल, सुनील एम्ब्रीस.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
सिर्फ 141 रन के चेज में इस भारतीय ने ठोका तूफानी शतक, बरसाए छक्के ही छक्के
सिर्फ 141 रन के चेज में इस भारतीय ने ठोका तूफानी शतक, बरसाए छक्के ही छक्के
'बुमराह को एक साल के लिए बाहर भेज दो...', पूर्व क्रिकेटर का हैरतअंगेज बयान
'बुमराह को एक साल के लिए बाहर भेज दो', पूर्व क्रिकेटर का हैरतअंगेज बयान
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget