एक्सप्लोरर

एशिया कप से पहले अफगानिस्तान ने लिया बड़ा फैसला, इरफान पठान के करीबी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Afghanistan Team: आगामी एशिया कप से पहले अफगानिस्तान ने पूर्व भारतीय घरेलू खिलाड़ी मिलाप मेवाड़ा को अपनी टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. मेवात ने लंबे तक बड़ौदा की टीम के लिए खेला है.

Afghanistan Appoint New Batting Coach: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने आगामी एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम के कोचिंग स्टाफ में एक नए सदस्य को शामिल करने का फैसला किया है. भारतीय घरेलू क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी मिलाप मेवाड़ा को उन्होंने यह जिम्मेदारी सौंपी है जो पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान के काफी करीबी भी माने जाते हैं. मिलाप अफगान टीम के साथ जुड़ चुके हैं और आगामी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के साथ जिम्मेदारी को संभालते हुए दिखाई देंगे.

भारतीय घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा की टीम से खेलने वाले पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मिलाप मेवाड़ा को पहले बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के दौरान अफगानिस्तान टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया था. इसके बाद उन्होंने मिलाप के अनुबंध को इस साल दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया. अब अफगान टीम को यह पूरा भरोसा है कि इससे उनके बल्लेबाजों को वनडे वर्ल्ड कप के दौरान मिलाप के अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा.

मिलाप मेवाड़ा को अफगानिस्तान टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान ने उन्हें बधाई दी. बता दें कि इरफान और मिलाप ने बड़ौदा की टीम के लिए एक साथ खेला है. मिलाप ने साल 1996 से लेकर 2006 तक बड़ौदा और वेस्ट जोन की टीम के लिए खेला है. घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मिलाप ने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा.

पाकिस्तान से श्रीलंका में सीरीज खेलेगी अफगानिस्तान टीम

एशिया कप से पहले अफगानिस्तान की टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए 22 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज श्रीलंका में खेलेगी. इस सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबले हम्बनटोटा में जबकि आखिरी मुकाबला 26 अगस्त को कोलंबो में खेला जाएगा. वहीं एशिया कप में अफगान टीम अपना पहला मुकाबला 3 सितंबर को बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलेगी.

 

यह भी पढ़ें...

वनडे रिटायरमेंट से यू-टर्न लेंगे बेन स्टोक्स, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को लगेगा तगड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget