एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम वोग्स ने क्रिकेट को कहा अलविदा

 


 


 


ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम वोग्स ने क्रिकेट को कहा अलविदा

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज एडम वोग्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है और उनके अनुसार मेहमान श्रीलंका के खिलाफ कैनबरा में होने वाला अभ्यास मैच किसी अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ उनका आखिरी मैच होगा. 


 


वोग्स कल श्रीलंकाई टीम के खिलाफ प्रधानमंत्री एकादश की टीम की अगुवाई करेंगे. उन्होंने इस मैच की पूर्व संध्या पर संन्यास लेने के संकेत दिये. ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार वोग्स ने कहा, ‘‘यह मेरे करियर का अंत होगा. मेरा ध्यान निश्चित तौर पर इस मैच में खेलने पर लगा है. ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के साथ मेरे पिछले दो साल शानदार रहे और मैंने इसके प्रत्येक क्षण का लुत्फ उठाया. इसे मैं एक अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ खेलने के आखिरी मौके के रूप में देख रहा हूं और मैं निश्चित तौर पर इसे खेलने को लेकर उत्साहित हूं. ’’ 


 


वोग्स अभी 37 साल के हैं और उन्होंने दो साल पहले जून 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था. उन्होंने नाबाद 130 रन बनाये और इस तरह से अपने पदार्पण मैच में शतक जड़ने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बने. इंग्लैंड दौरे में हालांकि वह रन बनाने के लिये जूझते रहे लेकिन इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया. वोग्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 269 रन बनाये और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दोहरा शतक जड़ा. उनके नाम पर टेस्ट मैचों में बिना आउट हुए सर्वाधिक 634 रन बनाने का रिकॉर्ड है. वोग्स ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होबार्ट में खेला था. 


 


 


यहां तक कि 15 टेस्ट के बाद उनका औसत 95.50 था लेकिन श्रीलंका दौरे और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के कारण यह गिरकर 61.87 पर पहुंच गया. दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने हालांकि सीमित ओवरों की क्रिकेट में 2007 में पदार्पण कर लिया था. उन्होंने अपने करियर में 31 वनडे मैचों में 45.78 की औसत से 870 रन और सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 46.33 की औसत से 139 रन बनाये.


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़, 28 ओवर से नहीं मिल कोई विकेट
LIVE: टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़, 28 ओवर से नहीं मिल कोई विकेट
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget