एक्सप्लोरर

Yuzvendra Chahal: वेस्टइंडीज सीरीज में चहल को आराम देने पर उठा सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- 'ब्रेक की जरूरत तो नहीं थी'

India Tour of West Indies: भारतीय टीम 22 जुलाई से लेकर सात अगस्त तक वेस्टइंडीज दौरे पर रहेगी. इस दौरान टीम तीन वनडे और पांच टी-20 खेलेगी.

Aakash Chopra on Yuzvendra Chahal: पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs WI T20 Series) में शामिल नहीं किए जाने पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि चहल ने इतना ज्यादा भी क्रिकेट नहीं खेला है कि उन्हें आराम दिए जाने की जरूरत पड़े.

आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'युजवेंद्र चहल ने 2021 और 2022 में टीम इंडिया के लिए महज 17 मैच खेले हैं. इस दौरान 21 की गेंदबाजी औसत से उन्होंने 20 विकेट चटकाए हैं. वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर उन्होंने इतना कम क्रिकेट खेला है तो उन्हें ब्रेक नहीं दिया जाना चाहिए. वह जितनी ज्यादा गेंदबाजी करेंगे उतने बेहतर होंगे.'

लॉर्ड्स वनडे में चटकाए 4 विकेट
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में चहल शानदार लय में है. पिछले वनडे मैच में उन्होंने इंग्लैंड के 4 अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था. उन्होंने 47 रन देकर 4 विकेट झटके थे. इससे पहले टी20 सीरीज में भी चहल ने इंग्लिश बल्लेबाजों को अपनी लेग स्पिन से बहुत परेशान किया था.

IPL 2022 में चहल ने लिए थे सबसे ज्यादा विकेट
युजवेंद्र चहल ने इस बार IPL में दमदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 17 मैचों में 27 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उनका बॉलिंग औसत 19.51 और इकोनॉमी रेट 7.75 रहा था. वह इस बार के पर्पल कैप विनर रहे थे. राजस्थान रॉयल्स को फाइनल तक ले जाने में उनका अहम योगदान था.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

यह भी पढ़ें..

Imam-ul-Haq: विराट कोहली या बाबर आजम? पाकिस्तानी ओपनर ने बताया कौन है आगे

Monty Panesar ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से की विराट कोहली की तुलना, बोले- 'उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकती BCCI'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget