एक्सप्लोरर

इस सीजन ने युवराज सिंह को कुछ दिया तो सिर्फ और सिर्फ नाकामी

वो दिन मैं कभी भूल नहीं सकता. 2011 विश्व कप का क्वार्टर फाइनल था. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अहमदाबाद में आमने-सामने थीं. वो युवराज सिंह ही थे जिन्होंने सुरेश रैना के साथ मिलकर उस मैच में भारत को जीत दिलाई थी. मैच के बाद युवी जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो उनके लिए तालियां बजी. युवराज सिंह भावुक हो गए, उन्होंने कहाकि ऐसा पहली बार हो रहा है जब मीडिया के लोगों ने उनके लिए तालियां बजाई हों.

वो दिन मैं कभी भूल नहीं सकता. 2011 विश्व कप का क्वार्टर फाइनल था. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अहमदाबाद में आमने-सामने थीं. वो युवराज सिंह ही थे जिन्होंने सुरेश रैना के साथ मिलकर उस मैच में भारत को जीत दिलाई थी. मैच के बाद युवी जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो उनके लिए तालियां बजी. युवराज सिंह भावुक हो गए, उन्होंने कहाकि ऐसा पहली बार हो रहा है जब मीडिया के लोगों ने उनके लिए तालियां बजाई हों.

हसंते हुए उन्होंने ये भी कहाकि निश्चित तौर पर उन्होंने कुछ बड़ा किया है जिसके लिए तालियां बजीं. इसके बाद भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान और फिर फाइनल में श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता. 28 साल बाद भारत वर्ल्ड चैंपियन बना. युवराज सिंह मैन ऑफ द सीरीज बने. इस शानदार उपलब्धि के कुछ ही दिनों बाद उन्हें कैंसर डिटेक्ट हुआ. देश सदमे में था. तमाम चाहने वालों ने युवी के लिए दुआएं कीं. युवी ठीक होकर लौटे. ना सिर्फ ठीक होकर लौटे बल्कि उन्होंने क्रिकेट के मैदान में वापसी भी की. जो उनके अंदर के फाइटर को दिखाती है. सच पूछिए तो युवराज सिंह के नाम के साथ ऐसी तमाम यादें जुड़ी हुई हैं. जो चेहरे पर खुशियां लाती हैं.

वो टी-20 वर्ल्ड कप में 6 गेंद पर 6 छक्कें हो या तमाम ऐसे मैच जहां उन्होंने अपने खेल से टीम को जीत दिलाई. ऐसे दर्जनों उदाहरण लोगों को याद हैं जब क्रिकेट फैंस ने युवराज सिंह को मैदान में दहाड़ते देखा है. अफसोस, आईपीएल के इस सीजन में युवराज सिंह का चेहरा देखा नहीं जाता. वो क्रीज पर उतरते हैं अपनी टीम को जिताने के लिए लेकिन मायूस लौट जाते हैं.

भारी पड़ा आईपीएल का ये सीजन

युवराज सिंह इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ थे. वो इस टीम की कप्तानी भी पहले कर चुके हैं. इस बार कप्तानी भले ही उनके पास नहीं थी लेकिन टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक थे. उनसे टीम को बहुत उम्मीद थी. क्रिस गेल और केएल राहुल के तौर पर टीम के दो जबरदस्त सलामी बल्लेबाज थे. मध्यक्रम में फिनिशर का रोल युवराज सिंह का था. अफसोस पूरे करियर में युवराज सिंह ने जिस रोल को शानदार तरीके से निभाया था, इस सीजन में वो उसी रोल को निभाने में नाकाम साबित हुए.

पंजाब की टीम चूंकि मुकाबले जीत रही थी इसलिए युवराज सिंह के फॉर्म पर किसी ने नाक भौं नहीं सिकोड़ी. जैसे ही टीम का हारना शुरू हुआ युवराज सिंह के तौर पर कमजोर कड़ी सभी को दिखने लगी. बुधवार को मुंबई के खिलाफ मैच में भी पंजाब को जो तीन रनों से हार का सामना करना पड़ा उसके पीछे युवी का फ्लॉप होना ही रहा. आखिरी दो ओवर में 23 रन कोई बड़ी बात नहीं है, बशर्ते क्रीज पर मौजूद बल्लेबाज लंबे शॉट्स खेल सके. युवराज सिंह इस पूरे सीजन में लंबे शॉट्स खेलने में नाकाम रहे. इस सीजन के 8 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 65 रन निकले हैं. युवराज सिंह जैसे धाकड़ बल्लेबाज के नाम इस सीजन में कुल 2 छक्के हैं. जाहिर है इस सीजन ने युवराज सिंह को कुछ दिया तो सिर्फ नाकामी.

क्या भविष्य का फैसला करेंगे युवराज?

गौतम गंभीर के बाद युवराज सिंह दूसरे ऐसे भारतीय स्टार हैं जिनकी मौजूदा फॉर्म उनके आईपीएल करियर पर सवाल खड़े कर रही है. युवराज सिंह 36 साल की उम्र पार कर चुके हैं. भारतीय टीम से वो लंबे समय से बाहर हैं. वनडे टीम से बाहर हुए उन्हें करीब 1 साल का वक्त बीत चुका है. अगले साल विश्व भी होना है.

ऐसे में बतौर कप्तान विराट कोहली ऐसे खिलाड़ियों पर भरोसा करेंगे जो अगले 3-4 साल तक मैदान में बने रहें. मध्यक्रम में युवराज सिंह के कई विकल्प तैयार हो चुके हैं. जिस फील्डिंग और गेंदबाजी के दम पर युवी कई बार बाजी मार लेते थे, उसमें भी वो अब बेरंग ही दिख रहे हैं. इस सीजन में अब तक उन्होंने सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी की है. ये सारी बातें इसी तरफ इशारा कर रही हैं कि अब युवराज सिंह को अपने भविष्य का फैसला कर लेना चाहिए. इसके बाद लिया गया फैसला देरी से लिया गया फैसला कहलाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
टी20 इंटरनेशनल में कुल कितने खिलाड़ियों ने की है भारत की कप्तानी? श्रेयस अय्यर 15वें कप्तान; देखें पूरी लिस्ट
टी20 इंटरनेशनल में कुल कितने खिलाड़ियों ने की है भारत की कप्तानी? श्रेयस अय्यर 15वें कप्तान
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
अगले महीने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का एलान; जानें कितने मैच होंगे
अगले महीने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का एलान

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
Bankipur Bypoll Election 2026: प्रशांत किशोर लड़ेंगे अपना पहला चुनाव? BJP का गढ़ बांकीपुर सीट फाइनल, ऐलान बाकी
प्रशांत किशोर लड़ेंगे अपना पहला चुनाव? BJP का गढ़ बांकीपुर सीट फाइनल, ऐलान बाकी
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget