एक्सप्लोरर

Watch: आखिरी पलों में दिलचस्प था पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम का माहौल, मैच जीतते ही ऐसे खुशी से उछल पड़े खिलाड़ी

IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में भारत-पाक मैच के दौरान पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम का दिलचस्प माहौल नजर आ रहा है.

Asia Cup 2022: यूएई में चल रहे एशिया कप (Asia Cup 2022) में बीती रात पाकिस्तान (Pakistan) ने भारत (India) के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की. यह मैच आखिरी पलों में इस कदर रोमांचक हो गया था कि स्टेडियम में तो फैंस दांतों तले उंगलियां दबा ही रहे थे, इसके साथ ही खिलाड़ियों की भी सांसें रूक सी गई थीं. पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम (Pakistan Dressing Room) का माहौल तो देखने लायक था. यहां हर गेंद पर खिलाड़ियों के हाव-भाव देखने काबिल थे. 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर भारत-पाक मैच के दौरान अपने ड्रेसिंग रूम का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन और मोहम्मद रिजवान के एक्सप्रेशन कैप्चर किए गए हैं. मैच के आखिरी में जैसे-जैसे पाकिस्तानी टीम जीत के करीब आती है, इन खिलाड़ियों का जोश उतना ही बढ़ता जाता है. शादाब खान और नसीम शाह का हाल तो देखने काबिल होता है.

हालांकि एक वक्त इस ड्रेसिंग रूम में खामोशी भी छा जाती है. आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर जब आसिफ अली आउट हो जाते हैं तो पाक खिलाड़ी सिर पकड़ लेते हैं. टेंशन के बीच हारिस रऊफ अपने साथी खिलाड़ी शादाब खान को दिलासा देते हुए नजर आते हैं. उधर, बाहर से मोहम्मद रिजवान भी बड़े बेचैन होकर टीम की जीत का इंतजार करते दिखाई देते हैं. आखिरी में जब इफ्तिखार अहमद विजयी रन लेते हैं तो ड्रेसिंग रूम में मौजूद हर पाक खिलाड़ी खुशी से झूम उठता है. पाक खिलाड़ियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है.

5 विकेट से जीता पाकिस्तान
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (28), केएल राहुल (28) और विराट कोहली (60) की दमदार पारियों की बदौलत 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान टीम ने मोहम्मद रिजवान (71) और मोहम्मद नवाज (42) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर जीत हासिल की. पाकिस्तान ने एक गेंद बाकी रहते यह मुकाबला जीता.

यह भी पढ़ें...

Watch: पाकिस्तान के मीम किंग से मिले इरफान पठान, भारत-पाक मैच को लेकर हुई मजेदार बातचीत

EPL Matchweek 6: चेल्सी और टोटेनहम जीते, सिटी और लिवरपूल के मैच हुए ड्रॉ; आज भी दो मुकाबले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
LIVE: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
Watch: शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget