एक्सप्लोरर

निदास ट्रॉफी : कुसल का अर्धशतक, श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराया

कुसल परेरा (66) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने मंगलवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए निदास ट्रॉफी टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (90) की श्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 175 रनों का लक्ष्य दिया।

कोलंबो: कुसल परेरा (66) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने मंगलवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए निदास ट्रॉफी टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (90) की श्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 175 रनों का लक्ष्य दिया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपना पहला विकेट कुसल मेंडिस (11) के रूप में गंवाया। वह वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर शिखर धवन के हाथों लपके गए।

इसके बाद, दानुश्का गुनाथीलका (19) का साथ देने आए कुसल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की पारी को संभाला और 58 रनों की साझेदारी की। भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशानी के बाद आखिरकार सफलता हाथ लगी।

उनादकट की गेदं पर लंबा शॉट मारने की कोशिश में गुनाथीलका ऋषभ पंत के हाथों लपके गए। गुनाथीलका के साथ कुसल ने चार से भी कम ओवरों में अर्धशतकीय साझेदारी की।

गुनाथीलका के आउट होने के बाद कप्तान दिनेश चंडीमल (14) कुसल का साथ देने आए। इस बीच अपने करियर का 31वां टी-20 मैच खेल रहे कुसल ने आठवां अर्धशतक पूरा किया।

चंडीमल और कुसल ने 28 रन जोड़कर टीम को 98 के स्कोर तक पहुंचाया और इसी स्कोर पर युजवेंद्र चहल ने कप्तान चंडीमल को बोल्ड कर भारत को एक और सफलता दी।

श्रीलंका को अब जीत के लिए 77 रनों की जरूरत थी और उसके सात विकेट अब भी बाकी थे। पिच के एक छोर पर अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने में लगे कुसल अब भी टिके हुए थे।

कुसल ने उपुल थारंगा (17) के साथ 28 रनों की साझेदारी की और टीम को 127 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर वाशिंगटन की गेंद पर विकेट के पीछे खड़े दिनेश कार्तिक ने कुसल को स्टम्प आउट किया।

कुसल ने 37 गेंदों में छह चौके और चार छक्के लगाए। वह भले ही आउट हो गए थे, लेकिन उन्होंने श्रीलंका के लिए जीत आसान कर दी थी। मेजबान टीम को अब जीत के लिए 42 गेंदों में 48 रन बनाने थे।

यहां थारंगा ने दासुन शनाका (नाबाद 15) के साथ टीम की पारी को संभाला। 14 ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ ने थारंगा का कैच छोड़ उन्हें जीवन दान दिया। हालांकि, यह ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रहा और चहल ने 136 के स्कोर पर थारंगा को बोल्ड कर श्रीलंका का पांचवां विकेट भी गिरा दिया।

पावरप्ले में कुसल की शानदार बल्लेबाजी से मजबूत शुरूआत करने वाली श्रीलंका अब कमजोर पड़ रही थी। उसे 29 गेंदों में 37 रन चाहिए थे।

शनाका के साथ छठे विकेट के लिए थिसारा परेरा (नाबाद 22) मैदान पर उतरे। दोनों किसी तरह लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश में लगे हुए थे। मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया था। तीन ओवर बाकी थे और श्रीलंका को अब भी 24 रन बनाने थे।

श्रीलंका को जहां हर गेंद पर 2 रन बनाने थे, वहीं भारतीय गेंदबाजों को श्रीलंका को रन बनाने से रोकना और बाकी पांच विकेट हासिल करने थे। यहां थिसारा ने अपने छक्के औ? चौकों से टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया और पांच विकेट से जीत दिलाई।

इस पारी में भारत के लिए वाशिंगटन और चहल ने दो-दो विकेट लिए, वहीं उनादकट को एक सफलता मिली।

निदास ट्रॉफी का दूसरा मैच आठ मार्च को इसी स्टेडियम में बांग्लादेश और भारत के बीच खेला जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Live Score: बारिश की वजह से शुरू नहीं हो पाया पांचवां टी20, जानिए बेंगलुरु मौसम की ताजा रिपोर्ट
LIVE: बारिश की वजह से शुरू नहीं हो पाया भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20, जानिए बेंगलुरु मौसम की ताजा रिपोर्ट
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget