एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: भारत को बनना है चैंपियन, तो करने होंगे ये 3 काम; जानें कैसे 11 साल बाद हाथ लगेगी ICC ट्रॉफी

T20 World Cup 2024: भारत की विश्व कप में एक या दो नहीं कई खामियां हैं. अगर भारत को विश्व विजेता बनना है तो इन तीनों खामियों से निजात पाना होगा.

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम विश्व कप के सुपर-8 में पहुंचने तक कोई मैच नहीं हारी थी, लेकिन असली परीक्षा अब शुरू होने जा रही है. USA की पिच अभी तक गेंदबाजी के अनुकूल रहीं, जिनका जसप्रीत बुमराह समेत अन्य भारतीय तेज गेंदबाजों ने भरपूर फायदा उठाया. पाकिस्तान और यूएसए के खिलाफ मैच में एक समय पर टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडराने लगा था, जो संकेत है कि टीम के अंदर जरूर कुछ खामियां हैं. ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की लय को देखते हुए भारत का विश्व विजेता बनने का सपना चकनाचूर हो सकता है. भारत 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई ICC टूर्नामेंट नहीं जीत सका है. ऐसे में चलिए उन 3 बातों पर प्रकाश डालते हैं, जिन पर भारतीय टीम को खास काम करने की जरूरत है.

1. विराट कोहली रन बनाएं

विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते दिखे हैं. यह स्पष्ट हो चुका है कि ओपनिंग बल्लेबाजी क्रम कोहली को कतई नहीं भा रहा है. 3 मैचों में वो सिर्फ 9 गेंद क्रीज़ पर टिके रह सके, जिनमें उन्होंने केवल 5 रन बनाए हैं. कोहली, भारतीय टीम में बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी कहे जा सकते हैं. जब शरीर की रीढ़ ही मजबूत नहीं होती तो भला उसे पूरी तरह फिट कैसे बताया जा सकता है. ऐसे ही विराट कोहली के चलने से भारत की बैटिंग सुदृढ़ हो जाएगी.

2. टीम में एक रिस्ट स्पिनर होना चाहिए

भारत के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में कुलदीप चहल और युजवेंद्र चहल के रूप में 2 रिस्ट स्पिनर मौजूद हैं, फिर भी अब तक उनका उपयोग नहीं किया गया है. अब वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जाने हैं और यहां की पिच स्पिन गेंदबाजी के अनुरूप रह सकती हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में आदिल रशीद ने दिखाया कि रिस्ट स्पिन गेंदबाजी यहां की पिचों पर खूब कारगर रह सकती है. एक तरफ इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों की धुनाई हो रही थी, वहीं रशीद ने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 1 विकेट भी लिया. गेंदबाजी में विविधता के लिए टीम इंडिया को कुलदीप या चहल को जरूर प्लेइंग इलेवन में रखना चाहिए.

3. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में निरंतरता

रोहित शर्मा और विराट कोहली के रूप में भारत के सलामी बल्लेबाज वर्ल्ड कप में पूरी तरह असफल रहे हैं. हालांकि 3 नंबर पर खेलते हुए ऋषभ पंत ने सभी मैचों में टिक कर बल्लेबाजी की है. मगर सलामी जोड़ी के ना चलने से मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों पर दबाव आ रहा है. ऐसे में सूर्यकुमार एक फिफ्टी के अलावा अन्य 2 पारियों में मात्र 9 रन बना पाए हैं. वहीं बाकी बल्लेबाजों का कुछ अता-पता ही नहीं है. कभी अक्षर पटेल तो कभी शिवम दुबे को ऊपरी क्रम पर बैटिंग के लिए भेजा जा रहा है. ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे टीम मैनेजमेंट जानता ही नहीं है कि मिडिल ऑर्डर बैटिंग का कॉम्बिनेशन कैसा होना चाहिए. यदि भारत को विश्व विजेता बनना है तो हर हाल में मिडिल ऑर्डर बैटिंग को मजबूत करना होगा.

यह भी पढ़ें:

BABAR AZAM CAR: कहां से आई 2 करोड़ की कार? बाबर आजम पर घपलेबाजी के आरोप! पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार ने खोला राज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget