एक्सप्लोरर

IND vs ENG: अगर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ जीतना है दूसरा टेस्ट तो करने होंगे ये 3 काम, जानें क्या है जीत का फॉर्मूला

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा. टीम इंडिया को पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट से हार मिली थी.

IND vs ENG 2nd Test: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से हुआ था. लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया बढ़त बनाने के बावजूद 5 विकेट से मुकाबला हार गई थी, नतीजन पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 0-1 से पिछड़ रहा है. अब दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में भारतीय टीम की कई खामियों की पोल खुल गई थी. ऐसे में उन 3 कामों पर एक नजर डालिए, जिन्हें दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को जरूर करना चाहिए.

1. लोवर ऑर्डर बल्लेबाजों का सहयोग जरूरी

लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम की हार का एक मुख्य कारण लोवर ऑर्डर बल्लेबाजों का फ्लॉप होना रहा. पहली पारी में भारत के आखिरी 7 विकेट महज 41 रनों के भीतर गिर गए थे, वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया ने आखिरी 6 विकेट 31 रनों के अंतराल में गंवा दिए थे. भारत पहली पारी में आसानी से 550 का स्कोर बना सकती थी, लेकिन लोवर ऑर्डर बल्लेबाजों की नाकामी के कारण ऐसा नहीं हो पाया. इससे टीम इंडिया पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर सकती थी. जब दूसरी पारी की बारी आई तब भारतीय टीम इंग्लैंड के सामने 450+ का टारगेट रखने की ओर आगे बढ़ रही थी, लेकिन लोवर ऑर्डर की नाकामी के कारण टारगेट सिर्फ 371 का तय हुआ.

2. बुमराह के अलावा अन्य गेंदबाजों को उठानी होगी जिम्मेदारी

सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके थे, इसके अलावा उनकी गेंदों पर कई कैच भी छूटे. वो दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं ले पाए, लेकिन अन्य गेंदबाजों ने बहुत देरी से सुध ली थी और तब तक मैच भारत के हाथों से निकल चुका था. प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच में 5 विकेट जरूर लिए, लेकिन उनका 6 से ज्यादा का इकॉनमी रेट टीम इंडिया को बहुत भारी पड़ा. दूसरे टेस्ट मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकाशदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना कोई बुरा विकल्प नहीं होगा.

3. कुलदीप यादव की प्लेइंग XI में एंट्री

पहले टेस्ट मैच में हार के बाद सुनील गावस्कर ने तीखी प्रतिक्रिया देकर कहा कि दूसरे टेस्ट मैच में शार्दुल ठाकुर की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में लाना चाहिए. गावस्कर ने कहा कि बर्मिंघम की पिच पर रिस्ट स्पिनर बहुत कारगर सिद्ध हो सकता है. कुलदीप को इंग्लैंड में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन बर्मिंघम की पिच तीसरे दिन के बाद स्पिनरों के लिए मददगार रह सकती है.

यह भी पढ़ें:

पहले टेस्ट में हार के बाद होंगे बड़े बदलाव? दूसरे टेस्ट में बदल जाएगी टीम इंडिया! देखें संभावित प्लेइंग-11

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन
भारत की वनडे टीम से इन 3 खिलाड़ियों का बाहर होना तय! अब दोबारा मुश्किल है मौका मिलना
भारत की वनडे टीम से इन 3 खिलाड़ियों का बाहर होना तय! अब दोबारा मुश्किल है मौका मिलना

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'मोगैंबो' का रोल नहीं मिलने पर अमरीश पुरी से जलते थे अनुपम खेर, खुद किया खुलासा बोले- इन्हें ये किरदार कैसे मिल गया
'मोगैंबो' का रोल नहीं मिलने पर अमरीश पुरी से जलते थे अनुपम खेर, खुद किया खुलासा
Embed widget