एक्सप्लोरर

2nd ODI India vs Australia: एरॉन फिंच ने फिर जीता टॉस, पहले बल्लेबाज़ी करेगा भारत

पहले वनडे मुकाबले में छह विकेट की शानदार जीत के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में भी टॉस जीत लिया है. मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी है.

पहले वनडे मुकाबले में छह विकेट की शानदार जीत के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में भी टॉस जीत लिया है. मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी है.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने आज नागपुर में टॉस जीतकर ये फैसला लिया. 

टीम इंडिया के नज़रिए से ये मैच महत्वपूर्ण है, क्योंकि मई महीने में इंग्लैंड में शुरु होने वाले विश्वकप से पहले ये भारत के लिए आखिरी सीरीज़ है. इस सीरीज़ में टीम इंडिया विश्वकप के लिए सही टीम संयोजन की तलाश में है. विश्वकप में जाने वाले 15 खिलाड़ियों में से लगभग 13 का स्थान पक्का है. जबकि अब भी भारतीय टीम अंतिम दो स्थान के लिए खिलाड़ियों पर नज़र बनाए हुए है.

पिछले मैच में केदार जाधव और रविन्द्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया था. जिसके बाद ये स्थिति लगभग सपष्ट हुई है कि केदार जाधव विश्वकप जाने वाली टीम का हिस्सा हो सकते हैं. वहीं रविन्द्र जडेजा के प्रदर्शन से भी कप्तान कोहली काफी खुश हैं.

भारतीय टीम आज भी बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर रही है. कप्तान विराट कोहली ने पिछले मैच की टीम पर ही आज भी भरोसा जताया है. पिछले मैच की तरह ही वो आज भी दो स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर रही है. रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगे. जबकि तेज़ गेंदबाज़ी अटैक एक बार फिर से बुमराह, शमी और विजय शंकर के कंधो पर होगा.

रिषभ पंत को दूसरे वनडे से भी बाहर रखा गया है. जबकि केदार जाधव और अंबाती रायडू मिडिल ऑर्डर में जिम्मेदारी संभालेंगे.

वहीं ओपनिंग का जिम्मा रोहित शर्मा और शिखर धवन के सबसे मजबूत कंधो पर है. कप्तान विराट कोहली अपने स्थान तीसरे नंबर पर ही उतरेंगे. निचले क्रम में टीम को सहारा देने के लिए एमएस धोनी रहेंगे. धोनी निचले क्रम में होते हैं तो फिर कप्तान की आधी चिंता वैसे ही दूर हो जाती है. जैसे पिछले मैच में उन्होंने भारतीय टीम को 99/4 से लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

धोनी भी इस समय अपनी फॉर्म में लौट आए हैं जो कि भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है.

वहीं दूसरी तरफ मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया आज दो अहम बदलावों के साथ मैदान पर उतर रही है. उन्होंने पिछले मैच की टीम से डेब्यू करने वाले एश्टन टर्नर और जेसन बहरनडोर्फ को बाहर कर दिया है. जबकि शॉन मार्श और नैथन लायन को इस बार टीम में शामिल किया गया है.

इस बार उनकी कोशिश होगी कि वो पिछले मैच की गलतियों में सुधार करें. साथ ही सीरीज़ के दूसरे मुकाबले को जीत सीरीज़ में वापसी करे.

पिछले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाज़ों ने तो अच्छा कमाल किया था. लेकिन बल्लेबाज़ उस तरह से कमाल नहीं दिखा पाए थे. खुद कप्तान फिंच भी अपने 100वें वनडे यानि पहले वनडे में शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे. आज के मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत चाहिए तो उनके बल्लेबाज़ों को कुछ करना पड़ेगा.

टीमें:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल, शॉन मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, एडम जाम्पा, नैथन लायन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर? रिपोर्ट में दावा, जानिए पूरा मामला
क्या संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर? रिपोर्ट में दावा, जानिए पूरा मामला
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, बताया टीम इंडिया की शर्मनाक हार का सबसे बड़ा कारण
श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, बताया टीम इंडिया की शर्मनाक हार का सबसे बड़ा कारण
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Lionel Messi Record: लियोनेल मेस्सी ने रचा इतिहास, 2026 फीफा वर्ल्ड कप में बनाया बड़ा रिकॉर्ड; कई सालों बाद हुआ ऐसा
लियोनेल मेस्सी ने रचा इतिहास, 2026 फीफा वर्ल्ड कप में बनाया बड़ा रिकॉर्ड; कई सालों बाद हुआ ऐसा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget