एक्सप्लोरर

भारतीय कप्तान मिताली राज की नज़र में 200 वनडे महज़ एक आंकड़ा

भारतीय कप्तान मिताली राज शुक्रवार को 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई लेकिन उनके लिए ये महज़ एक आंकड़ा है.

महिला क्रिकेट की सचिन तेंदुलकर मानी जाने वाली मिताली राज ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल की जिसके बाद खुद उन्होंने कहा कि ये उपलब्धि उनके लिए एक आंकड़ा भर है.

भारतीय कप्तान मिताली राज शुक्रवार को 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई.

मिताली ने जनवरी 1999 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था. वह शुक्रवार को 50 ओवरों के प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय मैचों का दोहरा शतक जमाने वाली पहली महिला बन गई.

छत्तीस बरस की मिताली वनडे क्रिकेट में सात शतक समेत 51.33 की औसत से सर्वाधिक 6622 रन बना चुकी हैं.

मिताली ने न्यूजीलैंड से श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद कहा,‘‘200 महज एक आंकड़ा है लेकिन इतना लंबा सफर तय करके अच्छा लग रहा है.’’

उन्होंने कहा,‘‘मैंने 1999 से अब तक दुनिया भर में महिला क्रिकेट के विभिन्न चरण देखे हैं. आईसीसी के तहत आने के बाद हमें फर्क पता चला. मुझे खुशी है कि इतने लंबे समय तक देश के लिये खेल सकी.’’

मिताली ने कहा,‘‘जब मैने शुरू किया था तो मुझे लगा नहीं था कि इतनी दूर तक पहुंच सकूंगी. मेरा लक्ष्य सिर्फ भारत के लिये खेलना भर था लेकिन मैने कभी नहीं सोचा था कि इतने लंबे समय तक खेलूंगी.’’

पिछले कुछ अर्से में पूर्व कोच रमेश पोवार के साथ मतभेदों के कारण सुर्खियों में रही मिताली ने कहा,‘‘जब आपको कैरियर लंबा हो तो कई चीजों का अनुभव होता है. मैने हालात के अनुरूप अपना खेल बदला है और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप चलने की कोशिश कर रही हूं.’’

साथ ही मिताली बोलीं,‘‘ मैने उतार-चढाव, खुशियां सब देखी है. मैं उन सभी की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया.’’

वह अपने 200वें मैच में 28 गेंदों में नौ रन ही बना सकी. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में 149 रन पर आउट हो गई.

मिताली ने दूसरे वनडे में नाबाद 63 रन बनाये. मिताली 10 टेस्ट और 85 टी20 मैच भी खेल चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
शिखर धवन की पत्नी ने पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत, कहा- 'मैं बहुत भाग्यशाली'
शिखर धवन की पत्नी ने पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत, कहा- 'मैं बहुत भाग्यशाली'
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget