एक्सप्लोरर

CPL: मैक्कलम-मुनरो के तूफान में 10.4 ओवर में उड़ी सेंट लूसिया की टीम

CPL: मैक्कलम-मुनरो के तूफान में 10.4 ओवर में उड़ी सेंट लूसिया की टीम
नई दिल्ली/सेंट लूसिया: ब्रैंडन मैक्कलम और कॉलिन मुनरो की धमाकेदार पारी के साथ कैरीबियन प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज हो गया है. न्यूज़ीलैंड के इन दोनों स्टार्स की आतिशी पारियों के दम पर पिछले सीज़न की चैम्पियन ट्रिनबेगौ नाइट राइडर्स ने सेंट लूसिया स्टार्स को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज़ किया.  टॉस जीतकर ट्रिनबेगौ के कप्तान ड्वेन ब्रावो ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. जिसके बाद शादाब खान और खुद कप्तान ब्रावो की बेहद किफायती गेंदबाज़ी की मदद से विरोधी टीम को महज़ 132 रनों पर रोक दिया. जिसके बाद ट्रिनबागो के बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैक्कलम और कॉलिन मुनरो ने आतिशी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर अपनी टीम को 10.4 ओवरों में जीत दिला दी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सेंट लूसिया की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही टीम ने पावरप्ले के दौरान ही जॉनसन चार्ल्स और कामरान अकमल के विकेट गंवा दिए. लेकिन विकेट गिरने का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ. पावरप्ले के बाद 7वें ओवर में जब टीम की गाड़ी पटरी पर दौड़ने की कोशश कर रही थी. तभी केवोन कूपर ने सैमुएल्स को 13 रन के स्कोर पर आउट कर टीम की मुश्किलें बढ़ा दी. सैमुएल्स के विकेट के बाद आंद्रे फ्लैचर, जैसी रायडर, कॉर्न वेल और सैमी जल्दी-जल्दी आउट होकर लौट गए. अंत में टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 132 रन ही बना पाई. ट्रिनबेगौ के लिए शादाब खान ने 4 ओवरों में 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान ब्रावो ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 23 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इन दोनों के अलावा कूपर, खैरी पिअरी और बीटन को 1-1 विकेट मिला. 132 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबेगौ की टीम का सुनील नारायण को आईपीएल की तर्ड पर ओपनिंग करवाने का दांव नहीं चला. सुनील पहले ओवर में ही शून्य ते स्कोर पर जेरोम टेलर की गेंद पर पवेलियन लौट गए. लेकिन पहले ओवर में पहला विकेट गंवाने के बाद ट्रिनबागो ने बल्लेबाज़ी में भी कोई गलती नहीं की. अनुभवी बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैक्कलम ने आतिशी अंदाज़ में महज़ 27 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बना डाले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 214 से भी अधिक रहा. इस पारी में ब्रैंडन ने 7 छक्के और 2 चौके लगाए. मैक्कलम के साथ ही उनके हमवतन कॉलिन मुनरो ने भी 39 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के भी जमाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश

वीडियोज

UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget