एक्सप्लोरर

2018 कॉमनवेल्थ गेम्स LIVE: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स का सीधा प्रसारण: पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाले दोनों खिलाड़ियों गुरुराजा और मीराबाई को बधाई दी है.

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आज से 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज हो गया है. भारत के लिए भी पहले दिन की शुरुआत थोड़ी खुशी और थोड़ी निराश लेकर आई है. वेटलिफ्टिंग में जहां गुरुराजा ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का खाता खोला, तो वहीं महिला हॉकी टीम वेल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उलटफेर का शिकार हो गई. तैराकी में भारत के लिए पहला दिन अबतक मिला जुला रहा है.

                                                                    LIVE Updates

# पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाले दोनों खिलाड़ियों गुरुराजा और मीराबाई को बधाई दी है. # भारतीय पुरुष साइकिलिंग टीम पुरुष टीम स्प्रिंट के क्वालिफिकेशन में ही हार कर बाहर हो गई है. आठ टीमों के क्वालीफाइंग राउंड में रणजीत सिंह, साहिल कुमार और सानुराज सनंदराज की भारतीय टीम 46.174 सेकेंड का समय निकाला और छठे स्थान पर रही. इस कारण वह पदक की दौड़ से बाहर हो गई. # भारत के स्कैवश खिलाड़ी हरिंदर पाल संधू और विक्रम मल्होत्रा ने सिंगल के राउंड-64 में जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बना ली है. # चानू ने स्नैच में 86 का स्कोर किया और क्लीन एंड जर्क में 110 स्कोर करते हुए कुल 196 स्कोर के साथ स्वर्ण अपने नाम किया. स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में चानू का यह व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. # मीराबाई चानू ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है. चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया. # भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 3-0 से मात दी. ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेले गए इस मैच में भारत ने लगातार तीन मैच जीते इसलिए बाकी के बाचे दो मैचों को खेलने की जरूरत नहीं पड़ी. महिला ग्रुप-2 में पहले मुकाबले में भारत की मनिका बत्रा ने श्रीलंका की इरंद्र वारूसाविथान को 11-3, 11-5, 11-3 से मात देते हुए भारत को 1-0 से आगे कर दिया. कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने जीत के साथ शुरू किया सफर # भारत को अपने पहले मैच में वेल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा. वेल्स ने गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर में खेले गए मैच में भारत को 3-2 से ऐतिहासिक शिकस्त दी. यह वेल्स की भारत पर हॉकी इतिहास में पहली जीत है. भारतीय टीम को इस मैच में 15 पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वो सिर्फ एक को ही गोल में तब्दील कर पाईं. वेल्स ने शुरुआती मिनटों में भारत पर दबाव बनाया, हालांकि भारतीय महिलाओं ने जल्दी इस दबाव पर काबू पा लिया, लेकिन वो वेल्स को पहला गोल करने से नहीं रोक पाईं. सातवें मिनट में ही वेल्स ने इन कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल कर दिया. कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम पहले ही मैच में वेल्स के हाथों उलटफेर का शिकार हुई # गुरुराजा ने वेटलिफ्टिंग (56 किलो वर्ग) में कुल 249 किलो वजन उठाकर भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाला. कॉमनवेल्थ गेम्स में डेब्यू कर रहे 25 साल के गुरुराजा ने अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन दोहराते हुए 249 किलो ( 111 और 138 ) वजन उठाया. मलेशिया के तीन बार के चैम्पियन मोहम्मद इजहार अहमद ने खेलों में नया रिकार्ड बनाते हुए 261 किलो ( 117 और 144 ) वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता. कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: गुरुराजा ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल, भारत का खुला खाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा
स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget