एक्सप्लोरर
9 साल तक रियल मैड्रिड की तरफ से खेलने के बाद अब युवेंटस के लिए खेलेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो
रोनाल्डो 5 बार विश्व के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर चुने जा चुके हैं. वे रियल मैड्रिड को 2 बार ला लीगा चैम्पियनशिप और 4 बार चैम्पियंस लीग खिताब दिला चुके हैं.

नई दिल्ली: पुर्तगाल और रियल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार ऐलान कर ही दिया कि वो किस क्लब से खेलने वाले हैं. रोनाल्डो अब इटली के क्लब युवेंटस की तरफ से खेलेंगे. रोनाल्डो पिछले 9 साल से स्पेन के रियल मैड्रिड की तरफ से खेल रहे थे. मंगलवार को रियल मैड्रिड ने पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इटली क्लब युवेंटस में शामिल होने की घोषणा की है. रोनाल्डो ने कहा कि उनके जीवन में एक नई शुरुआत का वक्त आ गया है.
105 मिलियन यूरो का हुआ करार इटैलियन क्लब युवेंटस ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की साइनिंग के लिए रियल मैड्रिड से 105 मिलियन यूरोज़ में अग्रीमेंट किया है. क्लब ने इस बात की पुष्टि अपने ट्विटर अकाउंट पर की. रोनाल्डो 5 बार विश्व के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर चुने जा चुके हैं. वे रियल मैड्रिड को 2 बार ला लीगा चैम्पियनशिप और 4 बार चैम्पियंस लीग खिताब दिला चुके हैं.Comunicado Oficial: Cristiano Ronaldo.
???? https://t.co/nJiousygtF#RealMadrid pic.twitter.com/JwQqrrk0Wc — Real Madrid C.F. (@realmadrid) July 10, 2018
रोनाल्डो का बयान रियल मैड्रिड की वेबसाइट पर डाले गए एक पत्र में रोनाल्डो ने कहा कि क्लब के साथ बिताया गया उनका समय उनके जीवन के सबसे खुशनुमा समय में से एक रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस क्लब, प्रशंसकों और इस शहर का आभार जताना चाहता हूं. लेकिन मेरे जीवन में नई शुरुआत का समय आ गया है. इसलिए मैंने क्लब से मेरा ट्रांसफर मंजूर करने को कहा था.’’ फुटबॉलर ने कहा, ‘‘ मैं सबसे, खासकर हमारे समर्थकों से अपील करता हूं कि कृपया मुझे समझें."वहीं रियल मैड्रिड के कप्तान सर्जियो रेमोस ने रोनाल्डो का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मैड्रिड हमेशा याद करेगा. उनके साथ खेलना सम्मान की बात थी.⚽⭐???? Carta de Cristiano Ronaldo.
✍ https://t.co/N6ssf0qoca#HalaMadrid pic.twitter.com/tLNYvnMzQq — Real Madrid C.F. (@realmadrid) July 10, 2018
और पढ़ें






















