एक्सप्लोरर

क्रिस गेल ने कहा- फिलहाल रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं, अभी तो दो वर्ल्ड कप और खेलने हैं

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि उनका अभी रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है और वे खुद को आगामी पांच साल तक क्रीज पर देख रहे हैं. उनकी निगाहें आगामी टी20 विश्व कप पर टिकी हैं.

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल 41 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी क्रिकेट से दूर होने मूड में नहीं हैं. गेल की निगाहें न केवल 2021 के भारत में होने वाले टी20 विश्व कप पर टिकी हैं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2022 के वर्ल्ड कप पर भी टिकी हैं.

गेल ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि अभी वह खुद को आगामी पांच साल तक क्रीज पर देख रहे हैं. गेल ने कहा कि " अभी तक रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है. मेरा मानना है कि मेरे पास अभी भी पांच और साल हैं. इसलिए 45 साल का होने से पहले कोई रिटायरमेंट का कोई चांस नहीं है और हां, दो और विश्व कप खेलने हैं."

यूकेसी को बताया रोमाचंक गेल फिलहाल ब्रांड-न्यू ग्लैडीएटोरियल क्रिकेट सीरीज़ अल्टिमेट क्रिकेट चैलेंज (यूकेसी) में खेल रहे हैं. .यह अपनी तरह का पहला 16-मैचों का टूर्नामेंट एक नए वन-ऑन-वन क्रिकेट मैच फॉर्मेट को पेश करता है. प्रत्येक मैच में 2 यूकेसी कंटेडर होते हैं, जो प्रत्येक मैच में 15 गेंदों की 4 पारियों में एक-दूसरे के खिलाफ होते हैं .यूकेसी कंटेडर को लीग स्टेज में मैच जीतने के लिए दो अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक मैच के अंत में अधिक रन के साथ यूकेसी कंटेडर विजेता होता है.गेल ने इस नए प्रारुप को रोमांचक और शानदार बताया है.

आईपीएल में बेहतर रहा था गेल का प्रदर्शन यूएई में खेले गए आईपीएल के 13 वें सीजन में गेल ने घमाकेदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 41.14 के औसत और 137.14 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ सात पारियों में 288 रन बनाए थे. उन्होंने तीन अर्द्धशतक लगाए थे. गेल आईपीएल में कुछ मैचों के बाद देरी से शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें-

NZ vs PAK: मिस्बाह उल हक बोले- पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मानसिक और शारीरिक थकावट के साथ चुनौती पेश की

ICC Test Rankings: टेस्ट रैंकिंग में कोहली-स्मिथ को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल करने के बाद केन विलियमसन ने कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget