एक्सप्लोरर

मैमतअली के साथ मैच से पहले विजेंदर ने ली चुटकी कहा- चाइनीज माल है ज्यादा नहीं चलेगा

नई दिल्ली: प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अपना सिक्का जमा चुके बॉक्सर विजेंदर सिंह का अगला मुकाबला चीन के जुल्फिकार मैमतअली के साथ होगा. मैमतअली के साथ मैच से पहले विजेंदर ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे मैच को जल्द से जल्द जीतने की कोशिश करेंगे क्योंकि चीन का माल अधिक देर नहीं टिकता.

विजेंदर डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैम्पियन हैं जबकि जुल्फिकार डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैम्पियन हैं और मुंबई के वर्ली में एनएससीआई स्टेडियम में दोनों के बीच पांच अगस्त को होने वाले इस मुकाबले का विजेता अपना खिताब बचाने के अलावा प्रतिद्वंद्वी का खिताब भी अपने नाम करेगा.

विजेंदर को आठ प्रोफेशनल मुकाबलों का अनुभव है जिसमें से भारतीय मुक्केबाज ने आठों में जीत दर्ज की है जबकि मैमतअली ने नौ में से आठ मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. ये दोनों ही अपने देशों के नंबर एक मुक्केबाज हैं और दोनों ही प्रोफेशनल सर्किट में अब तक अजेय हैं लेकिन विजेंदर को अपने प्रतिद्वंद्वी के 27 राउंड के मुकाबले 30 राउंड का अनुभव है. विजेंदर ने इसके अलावा सात मुकाबले नॉकआउट से जीत हैं जबकि मैमतअली के नाम छह नॉकआउट दर्ज है.

मैमतअली के खिलाफ पांच अगस्त को होने वाले मुकाबले के संदर्भ में विजेंदर ने आज यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी ट्रेनिंग काफी अच्छी चल रही है और मैंने अपने वजन को सीमित रखा है. पांच अगस्त को आप एक और नॉकआउट की दुआ कीजिए. मैं इस मुकाबले को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करूंगा. वैसे भी चाइनीज माल ज्यादा नहीं टिकता.’’

विजेंदर 31 साल के हैं जबकि मैमतअली उनसे लगभग नौ साल छोटे हैं. जब यह पूछा गया कि क्या चीन के मुक्केबाज को युवा होने के कारण तेजी का फायदा मिल सकता है तो विजेंदर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ने वाला है. मुक्केबाजी अनुभव का खेल है और आपके मुक्कों में ताकत होनी चाहिए. मैं 20 साल के मुक्केबाज जैसा महसूस कर रहा हूं, मैं खुद को जुल्फिकार से युवा मानता हूं. वैसे भी (पंजाबी गायक) गुरदास मान ने कहा है कि दिल जवान होना चाहिए.’’

गौरतलब है कि विजेंदर ने पिछले साल दिसंबर में फ्रांसिस चेका के खिलाफ अपने खिताब का सफल बचाव करने के बाद कोई मुकाबला नहीं लड़ा है लेकिन इस दिग्गज भारतीय ने कहा कि वह लगातार जिम और रिंग में ट्रेनिंग कर रहे हैं.

विजेंदर ने कहा, ‘‘जुल्फिकार के खिलाफ बाउट पहले अप्रैल में होनी थी लेकिन किसी कारण से वह इससे पीछे हट गया. इसके बाद से लगातार बातचीत चल रही थी और मुझे इसकी पूरी जानकारी थी. इस दौरान मैंने अपने ट्रेनर ली बीयर्ड के साथ जिम और रिंग में ट्रेनिंग जारी रखी. ’’ आईओएस बाक्सिंग प्रमोशंस के प्रमोटर नीरव तोमर ने इस दौरान कहा कि विजेंदर के विश्व चैंपियनशिप मुकाबले के लिए अभी इंतजार करना होगा.

विश्व चैंपियनशिप मुकाबले के बारे में पूछने पर नीरव ने कहा, ‘‘विजेंदर के हर मुकाबले से पहले और बाद में हमारे से यह सवाल पूछा जाता है. लेकिन विश्व चैंपियनशिप मुकाबले अभी दूर है. हमें कदम दर कदम आगे बढ़ना होगा. इस मुकाबले के बाद हमें राष्ट्रमंडल खिताब के लिए चुनौती पेश करनी होगी जो ब्रिटेन के मुक्केबाज के नाम पर है. इसके बाद इंटरकांटिनेंटल खिताब का नंबर आता है जो रूस के मुक्केबाज के पास है. हम इससे अभी पांच से छह मुकाबले दूर हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सीधे विश्व चैंपियनशिप के लिए दावेदारी पेश नहीं कर सकते. विश्व चैंपियनशिप के लिए आवेदन करने से पहले हमें पांच से छह मुकाबले और लड़ने होंगे. 2018 के अंत तक अगर विश्व चैंपियनशिप का मौका बनता है तो यह काफी अच्छा रहेगा. ’’ इस कार्यक्रम के दौरान प्लेटिनम हैवी ड्यूटी सिमेंट विजेंदर के साथ जुड़ा और यह शीर्ष भारतीय मुक्केबाज अब जेके समूह की इस कंपनी का चेहरा होगा. इसके साथ ही प्लेटिनम हैवी ड्यूटी सिमेंट विजेंदर और मैमतअली के बीच होने वाले आगामी ‘बैटलग्राउंड एशिया’ मुकाबले का टाइटिल प्रायोजक भी होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: ऑक्शन में लगी पहली बोली, किरण नवगिरे को दिल्ली ने 75 लाख में खरीदा
LIVE: ऑक्शन में लगी पहली बोली, किरण नवगिरे को दिल्ली ने 75 लाख में खरीदा
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
कौन हैं मार्को यानसन? टेस्ट की ऑलराउंड और गेंदबाजी रैंकिंग में एक साथ बने नंबर-1
कौन हैं मार्को यानसन? टेस्ट की ऑलराउंड और गेंदबाजी रैंकिंग में एक साथ बने नंबर-1

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget