एक्सप्लोरर

चैंपियंस लीग: मैनचेस्टर सिटी और लियॉन ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, रियाल मैड्रिड और युवेंटस बाहर

मार्च में आखिरी बार चैंपियंस लीग के अंतिम-16 राउंड के दूसरे लेग के कुछ मैच खेले गए थे, लेकिन उसके बाद यूरोप में कोरोना वायरस का कहर मच गया और सभी खेल कार्यक्रम रोक दिए गए. शुक्रवार रात एक बार फिर चैंपियनशिप की वापसी हुई.

करीब साढ़े चार महीनों से ज्यादा समय के बाद दोबारा शुरू हुए यूरोपियन क्लब फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट चैंपियंस लीग के पहले 2 मैचों में ही स्पेन और इटली की चैंपियन टीमों को झटका लगा है. शुक्रवार 7 अगस्त की देर रात खेले गए अंतिम-16 के दूसरे लेग के मैचों में मैनचेस्टर सिटी ने रियाल मैड्रिड को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. वहीं युवेंटस ने लियॉन के खिलाफ मैच तो 2-1 से जीता, लेकिन ‘अवे गोल’ के कारण वह भी चैंपियनशिप से बाहर हो गए.

मार्च में आखिरी बार चैंपियंस लीग के अंतिम-16 राउंड के दूसरे लेग के कुछ मैच खेले गए थे, लेकिन उसके बाद यूरोप में कोरोना वायरस का कहर मच गया और सभी खेल कार्यक्रम रोक दिए गए. इसके चलते चैंपियंस लीग के इस राउंड के सभी मैच पूरे नहीं हो पाए. शुक्रवार रात एक बार फिर चैंपियनशिप की वापसी हुई.

सिटी की रियाल पर लगातार दूसरी जीत

एक तरफ मैनचेस्टर सिटी का मुकाबला मैड्रिड से था, तो दूसरी ओर लियॉन के सामने युवेंटस की चुनौती थी. इंग्लैंड की टीम मैनचेस्टर सिटी के घरेलू मैदान एतिहाद स्टेडियम में खेले गए मैच में मैड्रिड के सामने बड़ी चुनौती थी. दोनों टीमों के बीच रियाल के घरेलू मैदान में हुए पहले लेग के मैच में सिटी ने 2-1 से जीत दर्ज की थी और इसे ये अंतर पलटने के लिए बड़ी जीत की जरूरत थी.

हालांकि, मैड्रिड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 9वें मिनट में ही रहीम स्टर्लिंग ने सिटी के लिए पहला गोल दाग दिया. स्पेनिश चैंपियन रियाल के लिए अंतर और बड़ा हो रहा था, लेकिन 28वें मिनट में स्ट्राइकर करीम बेंजेमा के गोल से टीम ने मैच में 1-1 की बराबरी हासिल की. हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा.

मैच में अपने करिश्माई कप्तान और डिफेंडर सर्जियो रामोस के बिना उतरी रियाल की टीम के डिफेंस में कमजोरी दिखी और टीम के मुख्य सेंटर बैक राफेल वारेन ने मैच में कई गलतियां की. इसका ही नतीजा रहा कि 68वें मिनट में सिटी के स्ट्राइक गैब्रिएल जेसुस ने गोल दाग कर 2-1 से टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. दोनों लेग के एग्रीगेट स्कोर 4-2 से 13 बार के चैंपियन रियाल को हराकर सिटी ने अंतिम 8 में जगह बनाई.

रोनाल्डो के गोल भी नहीं दिला सके जीत

वहीं रात के दूसरे मैच में लगातार 9वीं बार इटली की चैंपियन बनी युवेंटस का सामना अपने घरेलू स्टेडियम में फ्रांस के ओलिंपिक लियॉन से मुकाबला था. पहले लेग के मुकाबले में लियॉन ने अपने घरेलू स्टेडियम में युवेंटस को 1-0 से हरा दिया था.

इस मैच में युवेंटस की टीम अपने सबसे बेहतरीन फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ उतरी. हालांकि, एक बार फिर लियॉन की टीम ने 12वें मिनट में मिली पेनल्टी के दम पर बढ़त हासिल कर ली. टीम के लिए मेंफिस डिपे ने पेनल्टी को गोल में बदला.

वहीं 43वें मिनट में युवेंटस को पेनल्टी मिली और रोनाल्डो ने उसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की. हाफ-टाइम तक स्कोर 1-1 था, लेकिन एग्रीगेट में लियॉन 2-1 से आगे था. हाफ टाइम के बाद युवेंटस ने 60वें मिनट में रोनाल्डो के एक और गोल से बढ़त हासिल कर ली. हालांकि टीम को जीत के लिए कम से कम एक और गोल की जरूरत थी.

युवेंटस इसके बाद कोई और गोल नहीं कर सकी. टीम ने मैच तो 2-1 से जीत लिया, लेकिन एग्रीगेट स्कोर 2-2 से बराबर रहा और अवे गोल यानी विपक्षी टीम के मैदान में गोल दागने के कारण लियॉन क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा.

क्वार्टर फाइनल में लियॉन का मुकाबला मैनचेस्टर सिटी से होगा.

ये भी पढ़ें

Eng vs Pak, 1st test: तीसरे दिन इंग्लैंड ने की शानदार वापसी, दूसरी पारी में लड़खड़ाया पाकिस्तान

हॉकी नेशनल कैंप के लिए SAI बेंगलुरु पहुंचने पर 5 हॉकी प्लेयर्स का टेस्ट पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget