एक्सप्लोरर

French Open 2025 :  कार्लोस अल्काराज ने लिखा इतिहास, जैनिक सिनर को हराकर फ्रेंच ओपन 2025 का खिताब जीता

फ्रेंच ओपन 2025 में कार्लोस अल्काराज नें जैनिक सिनर को पांच घंटे 29 मिनट तक चले ऐतिहासिक फाइनल में हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया.

French Open 2025 : रोलां गैरो की लाल मिट्टी पर एक बार फिर स्पेन का परचम लहराया है. 22 वर्षीय कार्लोस अल्काराज ने टेनिस इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कर दिया है. फ्रेंच ओपन 2025 के ऐतिहासिक फाइनल में अल्कराज ने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर को पांच सेटों तक चले थ्रिलर मुकाबले में हराकर लगातार दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम कर लिया. यह मुकाबला 5 घंटे 29 मिनट तक चला और फ्रेंच ओपन के इतिहास का सबसे लंबा फाइनल बन गया.

पहले दो सेट में आगे थे यानिक सिनर

मैच की शुरुआत में नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने जबरदस्त खेल दिखाया. गेम में आगे चल रहे सिनर ने कुछ गलतियां भी की लेकिन बाद में गेम में वापसी कर बेहतरीन खेल दिखाते हुए उन्होंने अल्काराज को 6-4 से हरा दिया. इसके बाद दूसरे सेट में दोनों ही खिलाड़ियो के बीच एक कड़ा मुकाबला  देखने को मिला, जो टाईब्रेकर में गया. यहां सिनर ने पिनपॉइंट क्रॉस-कोर्ट फोरहैंड खोलकर टाईब्रेकर में पहला अंक हासिल कर लिया. सिनर ने  7-4 से बाज़ी मारते हुए टाईब्रेकर का दूसरा सेट भी अपने नाम कर लिया. इस समय ऐसा लग रहा था कि अल्काराज का लगातार दूसरा फ्रेंच ओपन जीतने का सपना अधूरा रह जाएगा.

तीसरे सेट से हुई अल्काराज की वापसी

दूसरे सेट की हार के बाद अल्काराज ने खुद को संभाला और कमाल के खेल का प्रदर्शन किया. तीसरे सेट में अल्कराज ने  6-4 से जीत दर्ज की. उन्होंने कोर्ट पर अपना अनुभव और दमखम दोनों दिखाया. इसके बाद चौथे सेट में एक वक्त वे हार के बहुत ही करीब थे,लेकिन उन्होंने तीन मैच प्वाइंट बचाए और टाईब्रेकर में सेट 7-6 से अपने नाम कर लिया.

सुपर टाईब्रेकर में अल्काराज का शानदार प्रदर्शन

मैच का पांचवां और निर्णायक सेट भी बेहद रोमांच से भरा रहा. दोनों ही खिलाड़ियों ने एक-एक अंक के लिए गेम में अपनी जी-जान लगा दी. यह सेट सुपर टाईब्रेकर में खेलना पड़ा, जहां अल्काराज ने पूरी तरह से अपना दबदबा बनाते हुए 10-2 से जीत कर यह सेट अपने नाम किया. इस तरह से उन्होंने 4-6, 6-7 (4-7), 6-4, 7-6 (7-3), 7-6 (10-2) से फाइनल मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया.

फ्रेंच ओपन इतिहास का सबसे लंबा फाइनल

रोलां गैरो में कार्लोस अल्काराज और जैनिक सिनर के बीच खेला गया यह फाइनल मुकाबला इतिहास का सबसे लंबा फाइनल मुकाबला रहा. इस मुकाबले की कुल अवधि 5 घंटे 29 मिनट रही, जो फ्रेंच ओपन के इतिहास में किसी भी फाइनल मैच की सबसे लंबी अवधि है.

अल्काराज के नाम कुल खिताब

2 फ्रेंच ओपन (2024, 2025)

2 विम्बलडन

1 यूएस ओपन

फ्रेंच ओपन के फाइनल में मिली जीत के बाद कार्लोस अल्काराज के करियर में अब कुल पांच ग्रैंड स्लैम खिताब हो गए हैं.

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम (महिला-पुरुष सिंगल्स)

1. नोवाक जोकोविच (पुरुष-सर्बिया ): 24 (ऑस्ट्रेलियन-10, फ्रेंच-3, विम्बलडन-7, यूएस-4)

2. मार्गरेट कोर्ट  (महिला-ऑस्ट्रेलिया): 24 (ऑस्ट्रेलियन-11, फ्रेंच-5, विम्बलडन-3, यूएस-5)

3. सेरेना विलियमस (महिला-अमेरिका): 23 (ऑस्ट्रेलियन-7, फ्रेंच-3, विम्बलडन-7, यूएस-6)

4. राफेल नडाल (पुरुष-स्पेन): 22 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-14, विम्बलडन-2, यूएस-4)

5. स्टेफी ग्राफ (महिला-जर्मनी): 22 (ऑस्ट्रेलियन-4, फ्रेंच-6, विम्बलडन-7, यूएस-5)

6. रोजर फेडरर (पुरुष-स्विट्जरलैंड): 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विम्बलडन-8, यूएस-5)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM 1st T20 Date, Time, Live Streaming: कितने बजे शुरू है भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला T20, जानें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कितने बजे शुरू है IND vs ZIM पहला T20, जानें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने खेले हैं 104 इंटरनेशनल मैच, कुलदीप यादव को सिर्फ़ 38 में मिला मौका, अश्विन ने उठाए सवाल
गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने खेले हैं 104 इंटरनेशनल मैच, कुलदीप यादव को सिर्फ़ 38 में मिला मौका, अश्विन ने उठाए सवाल
‘रोहित ने बल्ले से दिया करारा जवाब', रवि शास्त्री ने आलोचकों को लगाई फटकार
‘रोहित ने बल्ले से दिया करारा जवाब', रवि शास्त्री ने आलोचकों को लगाई फटकार

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget