एक्सप्लोरर

कप्तान विराट कोहली ने बताई दूसरे टी20 में हार की वजह

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में मेहमान न्यूज़ीलैंड पर जीत दर्जकर सीरीज़ जीत के सपने पर अभी विराम लग गया है. शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को हार मिली. इस हार के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम की बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया है.

राजकोट: सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में मेहमान न्यूज़ीलैंड पर जीत दर्जकर सीरीज़ जीत के सपने पर अभी विराम लग गया है. शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को हार मिली. इस हार के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम की बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया है. किवी टीम ने दूसरे मैच में भारत को 40 रनों से हरा दिया. मेहमान टीम ने कोलिन मुनरो की नाबाद 109 रनों की पारी के दम पर भारत के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा था. भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी. मैच के बाद कप्तान कोहली ने कहा, "न्यूजीलैंड ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. हमने मौकों को भुनाया नहीं, हां एक समय लग रहा था कि वह 235-240 तक पहुंचेंगे, लेकिन हमने उन्हें वहां तक जाने नहीं दिया जिसका श्रेय बुमराह और भुवी को जाता है." भारतीय कप्तान ने कहा, "बल्ले से हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. जब आप 200 रनों का पीछा कर रहे हो तो आपके सभी बल्लेबाजों को स्कोर करना होता है या किसी एक बल्लेबाज को 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने होते हैं. मैंने अपनी पूरी कोशिश की. धौनी ने आखिर में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन हमारा काम काफी मुश्किल था." 42 गेंदों में 65 रनों की पारी खेलने वाले कोहली ने कहा, "हम टॉस हारे, इसके बाद हमने जो किया वो हमने चुना नहीं था. हम आज के दिन अच्छा नहीं खेल सके." भारत के अधीकतर बल्लेबाज गलत शॉट चयन के कारण आउट हुए. कोहली ने कहा, "जब आप बड़े शॉट लगाने जाते हो तो यह होता है. यह कई बल्लेबाजों के साथ होता है जब वह अच्छे शॉट नहीं लगा पा रहे होते हैं. कई बार आप अच्छी फॉर्म में नहीं होते हैं, लेकिन आपके पास ज्यादा गेंद नहीं होती हैं. यह कई बल्लेबाजों के साथ होता है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड कप, एशेज, WTC फाइनल और बहुत कुछ... 2027 में क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले; देखें पूरा शेड्यूल 
वर्ल्ड कप, एशेज, WTC फाइनल और बहुत कुछ... 2027 में क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले; देखें शेड्यूल 
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में कब है नीरज चोपड़ा का मैच? 8 साल बाद कर रहे हैं वापसी; नोट कर लीजिए तारीख
कॉमनवेल्थ गेम्स में कब है नीरज चोपड़ा का मैच? 8 साल बाद कर रहे हैं वापसी; नोट कर लीजिए तारीख
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
छात्र आंदोलन पर पाकिस्तान के कितने क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन? जानें भारत की स्थिति पर क्या कहा
छात्र आंदोलन पर पाकिस्तान के कितने क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन? जानें भारत की स्थिति पर क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget